WEBVTT

00:01.668 --> 00:05.339
यह मैं हूँ। मैं रिवर हूँ। क्या आप बंदूक नीचे रखेंगे, प्लीज़?

00:59.726 --> 01:00.727
यह मैं हूँ।

01:05.566 --> 01:06.567
ठीक है।

01:15.701 --> 01:16.702
यह मैं हूँ, रिवर।

01:23.625 --> 01:25.002
आप कहाँ हैं?

01:39.933 --> 01:40.767
क्य...

01:44.229 --> 01:45.772
बस यह बता दीजिए कि आपने कपड़े पहने हुए हैं।

01:59.369 --> 02:01.371
ओह... गज़ब। व्हो, व्हो।

02:03.707 --> 02:05.042
दादाजी।

02:06.502 --> 02:07.920
हे भगवान, आपने यह क्या कर दिया?

02:08.794 --> 02:10.464
बंदूक नीचे रख दीजिए, ठीक है?

02:12.591 --> 02:14.510
यह मैं हूँ। मैं रिवर हूँ।

02:16.428 --> 02:18.847
- प्लीज़। मैं रिवर हूँ। यह मैं हूँ।
- तुम यहाँ कैसे हो?

02:20.599 --> 02:22.351
- मैंने अभी तुम्हें गोली मारी थी।
- नहीं, आपने नहीं मारी थी।

02:23.477 --> 02:25.229
- प्लीज़, बस बंदूक मुझे दे दीजिए।
- तुम्हारा मतलब...

02:25.729 --> 02:28.565
क्या, यह कोई बहरूपिया था, तुम होने का नाटक कर रहा था?

02:28.565 --> 02:31.276
मुझे नहीं मालूम, ठीक है? बस बंदूक मुझे दे दीजिए।

02:31.276 --> 02:33.987
मुझे कैसे मालूम कि तुम एक बहरूपिए नहीं हो?

02:35.989 --> 02:37.407
मुझसे ऐसा कुछ पूछिए जो सिर्फ़ मुझे मालूम होगा।

02:43.497 --> 02:46.834
मैं बर्लिन में केजीबी के अपने समकक्ष से मिला था,
क्रिसमस के दिन, 19...

02:46.834 --> 02:50.504
- बयासी में।
- बयासी में, हाँ।

02:50.504 --> 02:53.257
और हमने कुछ ज़्यादा ही पी ली थी।

02:54.550 --> 02:56.969
- मैंने उसके साथ क्या किया था?
- आपने बर्फ़ के गोलों से लड़ाई की थी।

03:04.601 --> 03:05.978
हे भगवान।

03:08.522 --> 03:10.315
अच्छा। ठीक है। ठीक है।

03:11.108 --> 03:13.527
अच्छा। सब ठीक है।

03:13.527 --> 03:17.072
सब ठीक है। मैं यहाँ हूँ। अब मैं यहाँ हूँ।

03:18.365 --> 03:23.120
सब ठीक है। आप ठीक हैं। आप ठीक हैं। बस बैठ जाइए।

03:23.871 --> 03:28.292
हे भगवान। हे भगवान।

03:33.338 --> 03:35.924
ठीक है। अरे, अरे। सब ठीक है।

03:35.924 --> 03:38.260
सब ठीक है। आप ठीक हैं।

03:38.886 --> 03:44.349
इसे गोली मारने के बाद, मुझे लगा कि शायद यह तुम ही थे।

03:46.476 --> 03:47.686
मैंने तुम्हें मार दिया होता।

03:52.232 --> 03:55.736
नहीं, नहीं, नहीं। देखिए, मैं यह सब ठीक कर दूँगा।

03:55.736 --> 03:57.237
मैं इसे ठीक कर सकता हूँ, ठीक है?

03:57.237 --> 03:59.323
यह ऐसा कुछ नहीं है
जिससे हम पहले निपटे नहीं हैं, है ना?

03:59.323 --> 04:00.532
- नहीं।
- पता है?

04:01.909 --> 04:03.619
मतलब, यह एक कमबख़्त मुसीबत है, लेकिन...

04:06.413 --> 04:08.165
गज़ब। यह वाक़ई मुझ जैसा दिखता है।

04:12.711 --> 04:13.712
ठीक है।

04:13.712 --> 04:18.175
आप मुझे शुरुआत से एकदम
ठीक-ठीक बताइए कि यहाँ क्या हुआ था।

04:20.093 --> 04:21.470
हाँ, ठीक है। ख़ैर...

04:24.681 --> 04:26.016
इसने दरवाज़े पर दस्तक दी,

04:27.518 --> 04:31.313
सीधा अंदर चला आया और कहा
कि नहाने का पानी तैयार करना चाहिए।

04:31.313 --> 04:34.733
- ठीक है। और यह मैं होने का नाटक कर रहा था?
- हाँ।

04:36.360 --> 04:39.029
- और आपको लगा यह मैं था?
- पहले-पहल, हाँ।

04:39.947 --> 04:42.824
फिर इसने कुछ ऐसा कहा जो तुम कभी नहीं कहोगे।

04:44.034 --> 04:45.285
इसने मुझे "दादू" बुलाया।

04:46.036 --> 04:50.290
मैंने इसे ललकारा और इसने मुझ पर झपट्टा मारा।
तब मैंने इसे गोली मार दी।

04:50.290 --> 04:51.375
ठीक है। ठीक है।

04:52.459 --> 04:53.669
यह सशस्त्र है?

04:54.753 --> 04:57.130
- नहीं, कुछ भी हथियार जैसा नहीं लग रहा है।
- हे भगवान।

04:58.048 --> 04:59.800
मैंने एक निहत्थे आदमी को गोली मार दी।

04:59.800 --> 05:02.469
नहीं। कोई भी
आपके नहाने का पानी तैयार करने के लिए मेरी लगभग

05:02.469 --> 05:04.805
हूबहू शक़्ल वाले इंसान को
अपनी भलमनसाहत के चलते तो नहीं भेजेगा, है ना?

05:04.805 --> 05:08.767
- भगवान।
- देखिए। बेहोशी की दवा, डायज़ेपैम।

05:10.269 --> 05:12.521
तो ज़ाहिर है, यह आपको इससे बेहोश करके
आपको पानी में डुबाकर मार डालता।

05:12.521 --> 05:13.564
भगवान।

05:15.607 --> 05:17.985
यह फ़्रांस की वापसी की एक टिकट है।

05:20.404 --> 05:21.905
"ला ब्लॉन्क रूस।"

05:23.240 --> 05:26.827
यह "लवॉन्ड" में एक कैफ़े है।

05:27.494 --> 05:30.038
लवॉन्ड, उससे कुछ याद आता है?

05:30.539 --> 05:33.792
- मुझे ऐसा नहीं लगता, नहीं।
- कोई बात नहीं। सब ठीक है?

05:41.008 --> 05:42.009
"ऐडम लॉकहेड"?

05:44.678 --> 05:46.889
तुम मुझसे बहुत ज़्यादा सवाल पूछ रहे हो।
सब गड्डमड्ड हो रहा है।

05:46.889 --> 05:49.516
नहीं, मैं बस आपसे जानकारी निकलवा रहा हूँ,
जैसे आपने मुझे सिखाया था, ठीक है?

05:49.516 --> 05:51.852
शायद यह ऐसा नाम है जिसे आप कभी जानते थे
और अब भूल चुके हैं।

05:51.852 --> 05:54.563
- पार्क इसे संभाल लेगा।
- नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। नहीं, नहीं।

05:54.563 --> 05:55.647
धत्।

05:56.899 --> 05:58.650
- बढ़िया। अब हमारे पास सीमित समय है।
- किसलिए?

05:59.776 --> 06:03.030
एक बार वे यहाँ आ गए, तो मैं आपको खो दूँगा।
आप समझ रहे हैं?

06:03.030 --> 06:05.449
आपको एकदम सुनिश्चित करना होगा
कि आप उन्हें क्या बताएँगे।

06:05.449 --> 06:07.784
- मुझे मालूम है।
- क्योंकि एक बार आपने बयान दे दिया,

06:07.784 --> 06:08.911
बस वही है, ठीक है?

06:08.911 --> 06:10.370
आप उसे बदल नहीं सकते। वह तथ्य बन जाएगा।

06:10.370 --> 06:12.581
माफ़ करना, मैं उन्हें ग़लत बयान क्यों दूँगा?

06:12.581 --> 06:15.542
- क्योंकि आप बीमार हैं, है ना?
- मुझसे ऐसे बात मत करो!

06:15.542 --> 06:16.919
मैं तुम्हारा बाप हूँ!

06:22.382 --> 06:23.383
हे भगवान।

06:24.676 --> 06:28.305
- दादा हैं।
- हाँ। हाँ। देखो...

06:29.806 --> 06:33.727
हाँ, हाँ। ख़ैर, तुम वही करो जो तुम्हें ठीक लगता है।

06:33.727 --> 06:39.066
मतलब, पता है, आख़िरकार यह तुम्हारा ऑपरेशन है।

06:44.029 --> 06:46.198
- लेकिन मुझे... मुझे माफ़ कर दीजिए।
- नहीं।

06:46.198 --> 06:49.076
- नहीं, मुझे आप पर चिल्लाना नहीं चाहिए था।
- नहीं। कोई बात नहीं।

06:50.452 --> 06:52.704
ठीक है, हमें यहाँ से जाना होगा।

06:53.288 --> 06:54.373
और कहाँ जाएँगे?

06:54.373 --> 06:56.500
मुझे पता नहीं। कहीं और, कहीं सुरक्षित।

06:56.500 --> 06:58.168
आप मुझसे नीचे क्यों नहीं मिलते?

07:00.587 --> 07:03.423
- तुम क्या करोगे?
- मैं इसे थोड़ा टालने की कोशिश करूँगा। ठीक है?

07:04.550 --> 07:05.551
बढ़िया।

09:10.384 --> 09:12.469
मिक हेरन के उपन्यास स्पूक स्ट्रीट पर आधारित

09:18.642 --> 09:20.394
स्लो हॉर्सेज़

09:38.412 --> 09:39.538
मैडम।

09:39.538 --> 09:41.707
अगर यह ज़रूरी है,
तो तुम्हें मुझसे चलते-चलते बात करनी होगी।

09:41.707 --> 09:43.208
मैं कोबरा बैठक में जा रही हूँ।

09:43.208 --> 09:46.253
तो, मुझे फ़्लैट पर मिला बमबार का पासपोर्ट दिया गया था।

09:46.253 --> 09:49.006
- वैसे, मैं गीति रहमन हूँ।
- जानती हूँ।

09:50.632 --> 09:52.843
उस पासपोर्ट नंबर का एक नतीजा मिला है।

09:52.843 --> 09:55.554
मुझे वह भी मालूम है। वह पिछले हफ़्ते फ़्रांस से आया था।

09:56.096 --> 09:58.348
नहीं। यह असली पासपोर्ट नंबर है।

09:58.348 --> 10:00.642
- एक अनियमितता है।
- यह नक़ली है?

10:00.642 --> 10:02.853
- नहीं, मैडम।
- फिर क्या है?

10:02.853 --> 10:05.480
- ख़ैर, मुझे पक्का नहीं मालूम।
- हाँ, मैं नीचे आ रही हूँ।

10:06.648 --> 10:07.649
अच्छा, तो बोलो भी।

10:09.109 --> 10:12.196
पिछले कुछ सालों में पासपोर्ट ऑफ़िस द्वारा
जायज़ रूप से इसे नवीकृत किया गया है।

10:12.196 --> 10:15.282
अगर आप किसी भी और वेबसाइट पर
रॉबर्ट विंटर्स को ढूँढें, तो सब मेल खाता है।

10:15.282 --> 10:17.451
जन्म प्रमाणपत्र, नैशनल सिक्योरिटी नंबर,

10:17.451 --> 10:20.621
बैंक अकाउंट, क्रेडिट रेटिंग। कुछ भी संदेहजनक नहीं लगता।

10:20.621 --> 10:21.663
लेकिन?

10:21.663 --> 10:26.001
बस, इसके अलावा कि हमारे सिस्टम के मुताबिक,
यह पासपोर्ट सबसे पहले हमने जारी किया था।

10:29.046 --> 10:30.255
वह नामुमकिन है।

10:30.255 --> 10:32.049
नहीं, इस इमारत से।

10:32.049 --> 10:34.885
बल्कि, पुरानी इमारत से, 28 साल पहले।

10:38.388 --> 10:40.390
मैं मान रही हूँ
कि यह जानकारी तुम सबसे पहले मेरे पास लाई हो।

10:40.891 --> 10:42.518
- हाँ।
- बढ़िया, बढ़िया, बढ़िया।

10:45.604 --> 10:49.399
तो जब तक हम इसे सुलझा रहे हैं,
तुम मुझे और केवल मुझे रिपोर्ट करोगी।

10:50.400 --> 10:52.402
मैं चाहती हूँ तुम एक सुरक्षित स्थान पर जाओ

10:52.402 --> 10:55.072
और उन सब चीज़ों की एक सूची बनाओ
जो रॉबर्ट विंटर्स की ज़िंदगी को

10:55.072 --> 10:57.199
विश्वसनीय बनाने के लिए हमारे पास हो सकती हैं।

10:57.199 --> 10:58.784
हमें जानना होगा कि वह असल में कौन था।

10:58.784 --> 11:00.619
और अगर वह हमारी बनाई पहचानों में से एक हुई तो?

11:01.328 --> 11:03.747
मैं उसे बारे में सोचना नहीं चाहती।
तुम मेरे ऑफ़िस का इस्तेमाल कर सकती हो।

11:03.747 --> 11:06.416
वहाँ काम शुरू करो।
मैं तुम्हें लाने के लिए किसी को भेज दूँगी।

11:32.276 --> 11:35.821
फ़्लाइट, मैं चाहती हूँ
तुम किसी को हटाकर उसे अकेले रख दो।

11:36.697 --> 11:37.698
तुरंत।

11:39.074 --> 11:43.161
मैं इस समय वेस्टएकर्स शॉपिंग सेंटर के
ठीक बाहर वाली सड़क पर हूँ,

11:43.161 --> 11:46.373
जहाँ अभी भी शोक और ग़म का माहौल बना हुआ है।

11:46.874 --> 11:49.585
मेरे साथ अब हैं पादरी हैरिस...

11:49.585 --> 11:54.298
ख़ैर, डेविड ने ज़ोर दिया कि रिवर बगीचे से
अपने फ़्लाइट फ़ंड खोदकर निकाल ले।

11:56.049 --> 11:57.092
यह पुराना है।

11:58.594 --> 12:01.680
यह बुरी तस्वीर नहीं है।
मेरी वाली में मैं मोटा दिखता हूँ।

12:02.264 --> 12:03.348
ज़रा सोचो।

12:04.308 --> 12:05.642
तो, क्या चल रहा है?

12:05.642 --> 12:07.561
तुमने मुख्य डॉग से झूठ क्यों बोला?

12:08.604 --> 12:10.147
रिवर ने उस आदमी का चेहरा उड़ा दिया,

12:10.147 --> 12:12.983
ताकि वह मृत होने का नाटक कर सके
और पता लगा सके कि हो क्या रहा है।

12:13.901 --> 12:17.070
- पागलपन की हरकत है। लेकिन...
- लेकिन किसी एजेंट का कवर नहीं खोल सकते।

12:19.239 --> 12:20.741
वह डॉलर ले गया।

12:20.741 --> 12:24.328
इससे पुराने दिनों की याद आती है, हे? ड्राच्मा, लीरा।

12:24.328 --> 12:26.663
मैंने उसे अपना सारा नकद और अपना फ़ोन दे दिया।

12:26.663 --> 12:29.374
उसने सिम कार्ड निकाल दिया था, तो वह शायद
बस इमरजेंसी में उसका इस्तेमाल करेगा।

12:33.212 --> 12:34.213
तो, वह कहाँ गया है?

12:35.380 --> 12:37.216
मैंने पूछा नहीं और उसने मुझे बताया नहीं।

12:37.841 --> 12:39.426
इसका मतलब यह नहीं है कि तुम्हें पता नहीं है।

12:44.598 --> 12:47.226
ठीक है। जब वह शौचालय में था,
मैंने उसकी जेबें टटोली थीं।

12:47.226 --> 12:51.021
उसके पास फ़्रांस वापसी की एक टिकट थी
और ला ब्लॉन्क रूस कैफ़े का बिल था,

12:51.021 --> 12:52.940
जिसका मतलब है श्वेत रूसी... कुछ मत बोलना...

12:52.940 --> 12:54.942
जो कि लवॉन्ड नाम के शहर में है, और एक पासपोर्ट था।

12:54.942 --> 12:56.818
- किसके नाम का?
- ऐडम लॉकहेड।

12:59.696 --> 13:02.324
फिर से अपने घोड़े पर सवार होकर हीरो बनने चल दिया।

13:02.824 --> 13:05.244
ख़ैर, वह डेविड को मेरे पास छोड़ गया
क्योंकि डेविड जिस हालत में है,

13:05.244 --> 13:07.538
उससे कुछ भी बुलवाया जा सकता है।

13:07.538 --> 13:09.873
पता है, पार्क अपने संस्करण के लिए हामी भरवा सकता है।

13:11.041 --> 13:12.709
मतलब, जब वह यहाँ आया था तब काफ़ी होश में था।

13:12.709 --> 13:14.878
लेकिन तबसे, उलझन काफ़ी बढ़ गई है।

13:15.420 --> 13:17.089
उसे पता है रिवर कहाँ गया है?

13:17.089 --> 13:20.676
नहीं, मुझे नहीं लगता। वह नहीं चाहता था इसे चिंता हो।

13:20.676 --> 13:22.427
भाड़ में जाए। इसे चिंता होनी चाहिए।

13:25.013 --> 13:28.350
ला ब्लॉन्क रूस, हँ? तुम कभी वहाँ गए हो?

13:28.350 --> 13:30.519
- मैंने रिवर को मार डाला।
- नहीं, तुमने नहीं मारा।

13:31.311 --> 13:33.063
मैं रोज़ से क्या कहूँगा?

13:34.690 --> 13:38.735
- कुछ नहीं। यह देखते हुए कि वह मर चुकी है।
- देखा, मैंने कहा था यह उलझा हुआ है।

13:38.735 --> 13:41.154
इसे लगता है रिवर मर गया
और इसकी पत्नी अभी भी ज़िंदा है।

13:41.822 --> 13:44.658
लवॉन्ड शहर तुम्हारे लिए क्या मायने रखता है?

13:46.034 --> 13:47.035
मुझे पता नहीं।

13:48.078 --> 13:50.789
जैकसन, है ना? तुम्हें बहुत लंबे समय से नहीं देखा है।

13:50.789 --> 13:53.083
हाँ, जानता हूँ। ख़ुशी की बात है। हाँ। लवॉन्ड?

13:53.083 --> 13:56.170
- "लवॉन्ड"? लैवेंडर का फ़्रेंच शब्द है।
- हाँ।

13:57.588 --> 14:00.799
"लैवेंडर्स ब्लू, डिली, डिली।
लैवेंडर्स ग्रीन।"

14:02.342 --> 14:04.970
- लैवेंडर्स ब्लू, डिली, डिली
- बकवास करना बंद करो, बूढ़े...

14:04.970 --> 14:07.264
- लैवेंडर्स ग्रीन
- ओह, जैकसन। वह बीमार है।

14:07.264 --> 14:08.891
- उसे गहरा सदमा लगा है।
- व्हेन आई ऐम किंग...

14:08.891 --> 14:11.685
भाड़ में जाए। वह मज़ाक कर रहा है।
अपनी बीमारी का बहाना कर रहा है।

14:11.685 --> 14:14.188
- एक सेकंड पहले उसे मालूम था कि मैं कौन हूँ।
- अभी भी गा सकता हूँ।

14:14.188 --> 14:16.565
लवॉन्ड। रिवर वहाँ गया है।

14:16.565 --> 14:18.775
नहीं। नहीं, रिवर मर गया।

14:18.775 --> 14:22.154
ख़ैर, शायद मर जाएगा
अगर तुमने मुझे नहीं बताया कि तुम क्या जानते हो।

14:22.154 --> 14:23.238
मैं कहाँ हूँ?

14:25.240 --> 14:27.701
- यह किसका कमरा है?
- नहीं। तुम एक स...

14:27.701 --> 14:29.703
- डेविड, तुम एक सेफ़ हाउस में हो।
- क्या?

14:29.703 --> 14:31.955
- हाँ। रिवर तुम्हें यहाँ लाया था।
- रिवर?

14:31.955 --> 14:33.665
आओ, बैठो। चलो।

14:34.833 --> 14:37.961
मुझे समझ नहीं आ रहा। मुझे समझ नहीं आ रहा। मैं...

14:41.048 --> 14:45.344
वहाँ एक आदमी था।
वह रिवर जैसा दिख रहा था और मैंने उसे गोली मार दी।

14:45.969 --> 14:49.389
मैं जानता हूँ तुम होश में हो।
और मैं जानता हूँ कि तुम जानते हो मैं कौन हूँ।

14:49.389 --> 14:52.976
रिवर... रिवर अकेला मिशन पर गया है।

14:52.976 --> 14:56.563
अब, चाहे वह तुम्हारा पोता है,
लेकिन वह कमबख़्त मेरा एजेंट भी है।

14:56.563 --> 15:00.108
तो उसका सामना किससे होने जा रहा है और क्यों?
वह किस चीज़ में घुस रहा है?

15:00.108 --> 15:04.655
मैंने उसे बचाने की कोशिश की।
मैंने हमेशा उसे बचाने की कोशिश की।

15:05.822 --> 15:07.533
तुम मुझ पर यक़ीन करती हो, है ना, रोज़?

15:08.033 --> 15:10.661
इसने अभी तुम्हें एक 80 साल की मृत औरत समझ लिया।

15:10.661 --> 15:13.413
- शायद मुझे इसे थप्पड़ मार देना चाहिए।
- थोड़ी सहानुभूति दिखाओ, जैकसन।

15:13.413 --> 15:15.582
दिखाता था। जब तक मैंने इसके लिए काम नहीं किया था।

15:16.667 --> 15:17.751
तो अब तुम जा रहे हो?

15:17.751 --> 15:20.963
मैं पता लगाऊँगा कि यह कब और क्यों फ़्रांस गया था।

15:20.963 --> 15:22.047
और इस बीच में,

15:22.047 --> 15:24.550
अगर उसे कोई काम की बात याद आए, तो मुझे बता देना।

15:32.724 --> 15:34.393
तुम लवॉन्ड जानते हो?

15:34.393 --> 15:35.561
नहीं।

15:35.561 --> 15:37.646
यहाँ बहुत पर्यटक नहीं हैं, पता है।

15:38.397 --> 15:39.565
क्या तुम एक पर्यटक हो?

15:40.065 --> 15:43.986
मैं? नहीं। एक दोस्त को ढूँढ रहा हूँ।

15:43.986 --> 15:45.946
तुम ब्रिटिश हो, है ना?

15:45.946 --> 15:48.156
हाँ, माफ़ करना।

15:48.156 --> 15:51.493
नहीं, कोई बात नहीं। मैं तुम्हें यहाँ छोड़ दूँ?

15:52.286 --> 15:53.662
- हाँ।
- हाँ?

15:53.662 --> 15:56.748
टैक्सी - पैरिस

15:58.041 --> 15:59.209
तो...

15:59.793 --> 16:03.088
पंचानवे यूरो, प्लीज़।

16:04.840 --> 16:06.216
बाकी के पैसे रख लो।

16:06.216 --> 16:09.595
शुक्रिया। आशा है तुम्हें तुम्हारा दोस्त मिल जाएगा।

16:09.595 --> 16:11.263
शुक्रिया। बाद में मिलते हैं।

16:11.263 --> 16:12.639
तुम्हारा दिन शुभ रहे।

16:26.820 --> 16:32.701
स्पष्टता, विश्वास, सुरक्षा।
एक के बिना दूसरा नहीं मिल सकता है।

16:34.953 --> 16:35.954
दो...

16:38.248 --> 16:40.626
बाकी दो के बिना पहला नहीं मिल सकता है। समझा।

16:40.626 --> 16:43.504
जहाँ ग़लतियाँ हुई हैं, हमें अपने हाथ उठाने होंगे।

16:43.504 --> 16:45.380
सच में नहीं, लेकिन तुम समझ रहे हो।

16:46.256 --> 16:50.844
अब, मैं मानता हूँ
कि हमारा ज़्यादातर काम गुप्त रूप से किया जाता है।

16:51.345 --> 16:54.097
लेकिन कभी-कभी थोड़ा खुलासा अच्छा लगता है,

16:54.681 --> 16:57.142
क्योंकि तभी हम बेहतर तरीके से काम करना सीखते हैं।

16:57.684 --> 17:00.729
और जब हम अपने सबसे श्रेष्ठ स्तर पर होते हैं,
तभी हम श्रेष्ठ बना सकते हैं...

17:04.942 --> 17:07.986
- मेरे ख़्याल से तुम्हें उसका जवाब देना चाहिए।
- मेरा फ़ोन नहीं है।

17:07.986 --> 17:09.070
क्या... क्या यह...

17:10.864 --> 17:11.949
धत्। यह मेरा फ़ोन है?

17:12.532 --> 17:15.368
यह मे... माफ़ क... यह शर्मिंदगी की बात है, है ना?

17:15.368 --> 17:17.871
यह सच में... मैं बस... यह एक नया फ़ोन है,
तो मैंने नहीं...

17:18.622 --> 17:21.458
और मैंने सोचा था कि मैंने टाइमर लगाया है,
लेकिन उसकी बजाय, यह काउंटडाउन है।

17:21.458 --> 17:22.542
आसानी से हो गया।

17:22.542 --> 17:25.671
हाँ, लेकिन ठीक 15 मिनट में। एकदम। तो वह...

17:25.671 --> 17:28.089
ख़ैर, फ़ीडबैक...

17:28.089 --> 17:30.717
- ख़ैर, मुझे नहीं लगता यह समय ठीक है।
- नहीं, तुम सही हो।

17:30.717 --> 17:33.178
- मैं इसे छोटा कर सकता हूँ।
- मेरा मतलब यह ग़लत समय है।

17:34.012 --> 17:36.723
हमारे ख़तरे के स्तर गंभीर हैं।
तुम्हें इन पर हस्ताक्षर करने हैं।

17:36.723 --> 17:41.103
ये परिवारों के लिए सांत्वना और सहारे के पत्र हैं।

17:41.645 --> 17:42.646
हाँ, ज़रूर।

17:45.315 --> 17:48.485
तुम्हें लगता है कि एक और बम फटने की
संभावना को ख़ारिज नहीं कर सकते हैं?

17:48.485 --> 17:49.987
हाँ। हाँ।

17:51.071 --> 17:52.072
कुछ मायनों में,

17:52.072 --> 17:56.326
एक बेतरतीब और अकारण हमला
एक सोचे-समझे हमले से ज़्यादा बुरा होता है,

17:56.326 --> 17:58.161
क्योंकि उसमें कोई सुराग़ नहीं होते।

17:58.161 --> 18:00.414
ख़ैर, सुनो, डायना, तुम्हारे ज़िम्मेदारी संभाल लेने के लिए

18:00.414 --> 18:04.418
मैं वाक़ई आभारी हूँ, इस मामले में, पता है,
वर्तमान के हालात को संभालने के लिए।

18:04.418 --> 18:07.588
लेकिन तुम्हें समझना होगा कि मोटे तौर पर,

18:08.130 --> 18:11.925
लंबे समय की रणनीति, जो...

18:13.427 --> 18:14.595
वह... वह मेरी ज़िम्मेदारी है।

18:14.595 --> 18:15.929
- ख़ैर, हाँ।
- वह मेरा काम है,

18:15.929 --> 18:17.681
- क्योंकि मैं उसी पृष्ठभूमि से आया हूँ।
- हाँ।

18:17.681 --> 18:20.934
और तुम्हारे मेरे बीच की बात, इस जगह के माहौल को

18:20.934 --> 18:23.937
बहुत ज़्यादा बदलने की ज़रूरत है। हाँ?

18:23.937 --> 18:28.025
बल्कि, मज़ेदार बात है,
इसी बात ने मुझे यह नौकरी दिलवाई थी।

18:29.651 --> 18:30.569
नहीं, मैं समझती हूँ।

18:30.569 --> 18:33.530
हाँ, तुम कह रही हो कि तुम समझती हो,
लेकिन क्या हम सहमत हैं?

18:33.530 --> 18:34.990
सैद्धांतिक रूप से, हाँ। मैं बस ध...

18:34.990 --> 18:38.410
मैं बस ध्यान दिलाना चाहती हूँ
कि वर्तमान की हमारी प्रतिक्रिया

18:39.870 --> 18:42.789
इस नए दृष्टिकोण के साथ बदल सकती है।

18:42.789 --> 18:48.670
हाँ। हाँ। ख़ैर, मुझे यक़ीन है कि तुम
और बाकी सब ख़ुद को अच्छे से ढाल लोगे।

19:00.432 --> 19:03.018
हैलो। माफ़ कीजिए।

19:17.491 --> 19:19.493
मुझे माफ़ करना... माफ़ करना।

19:21.328 --> 19:24.873
मुझे माफ़ करना...डराने के लिए... तुम्हारे कुत्ते को।

19:24.873 --> 19:28.836
मेरी मदद कर सकते हो, कैफ़े "ला ब्लॉन्क रूस" कहाँ है?

19:29.378 --> 19:30.379
ब्लॉन्क रूस?

19:30.963 --> 19:33.715
उस तरफ़ आगे है। चौराहे पर।

19:35.092 --> 19:36.051
शुक्रिया।

19:37.511 --> 19:38.512
शुक्रिया।

20:01.034 --> 20:03.370
तुमने उसके लिए कॉफ़ी नहीं बनाई?
शायद स्थिति इतनी सर्द ना रहे।

20:03.370 --> 20:04.454
मुझे सर्द हालात पसंद हैं।

20:06.832 --> 20:10.502
तुम वेस्टएकर्स के कारण एक बंदूक ले आए?
चिंता हो रही है कि आगे क्या होगा?

20:12.588 --> 20:14.214
हाँ, ख़ैर, तुम जानती हो।

20:19.469 --> 20:22.306
- तुम फिर से तो वह नहीं कर रहे हो न?
- क्या कर रहा हूँ?

20:23.056 --> 20:23.891
जुआ खेलना।

20:23.891 --> 20:26.810
मेरे पास बंदूक होना जुआ खेलने की निशानी क्यों है?

20:26.810 --> 20:27.895
मुझे पता नहीं। बस...

20:29.188 --> 20:31.356
शायद तुम पर किसी का उधार है
जो तुम पर ज़्यादा दबाव डाल रहा था।

20:31.356 --> 20:36.528
नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। बस ज़रा सी पैसों की समस्या है।

20:37.654 --> 20:39.573
हे भगवान। तुम फिर से जुआ खेल रहे हो।

20:39.573 --> 20:40.699
एक बार खेला था। सब ठीक है।

20:40.699 --> 20:43.660
देखो, एक बार पलटाव अच्छी बात है।
यह आगे बढ़ने की निशानी है।

20:43.660 --> 20:44.995
- नहीं है।
- हाँ, है।

20:44.995 --> 20:47.122
एक बार जुआ खेलना हर समय जुआ खेलते रहने से बेहतर है।

20:47.122 --> 20:50.501
हाँ, जैसे एक व्यक्ति का क़त्ल करना
एक सीरियल क़ातिल होने से बेहतर है।

20:50.501 --> 20:52.794
- मैं किसी का क़त्ल नहीं कर रहा हूँ, तो...
- फिर यह बंदूक किसलिए है?

20:52.794 --> 20:55.255
- मैं इसे बेचूँगा।
- तो तुम सड़कों पर एक बंदूक पहुँचा दोगे

20:55.255 --> 20:56.715
जहाँ कोई इसका इस्तेमाल करके किसी को मार सकता है?

20:56.715 --> 20:59.801
देखो, मैं पैसे को पक्के दाँव पर ही लगाऊँगा,
अपना क़र्ज़ उतार दूँगा,

20:59.801 --> 21:01.929
सड़क पर किसी के हाथों में जाने से पहले
इसे वापस ख़रीद लूँगा।

21:01.929 --> 21:04.389
- कुछ नुक़सान नहीं होगा।
- तुम सपनों में जी रहे हो।

21:06.183 --> 21:07.142
तुम्हें कितने पैसे चुकाने हैं?

21:07.142 --> 21:09.269
- उससे तुम्हारा कोई लेना-देना नहीं है।
- बहुत सारे हैं फिर।

21:10.062 --> 21:11.355
पेपर क्लिप्स से इतना सारा जुआ

21:11.355 --> 21:13.690
बस यह छुपाने की एक आड़ थी कि असल में क्या हो रहा था।

21:13.690 --> 21:16.443
- तुम्हारी दोस्त होने के नाते तुम्हें मेरे पास आना चाहिए था।
- दोस्त होने के नाते?

21:16.443 --> 21:19.446
तुम दोस्त बनना चाहती हो,
महीने के अंत तक मुझे दस हज़ार डॉलर उधार दे दो।

21:19.446 --> 21:20.906
वरना, मेरा घर चला जाएगा

21:20.906 --> 21:23.200
और जब कैसी को पता चलेगा,
मेरी शादी ख़त्म हो जाएगी, हाँ?

21:23.200 --> 21:29.456
दस हज़ार! मुझे दस हज़ार चाहिए,
किसी पूर्व-गंजेड़ी से भाषण नहीं।

21:41.051 --> 21:42.761
- कॉफ़ी के लिए शुक्रिया।
- मैंने उसमें मूता था।

21:56.567 --> 21:58.277
फ़्रेंच शहर, लवॉन्ड।

21:58.277 --> 22:01.071
उसके बारे में जो भी पता लगा सकते हो,
जो तुम्हें लगे कि मुझे दिलचस्प लग सकता है,

22:01.071 --> 22:02.531
उसके लिए तुम्हारे पास पाँच मिनट हैं।

22:04.032 --> 22:05.325
क्या वह कार्टव्राइट का है?

22:05.325 --> 22:06.243
हाँ।

22:06.827 --> 22:08.620
वह मरा नहीं है, बेवक़ूफ़।

22:10.414 --> 22:12.916
- तुमने अपने मैसेज में कहा था कि वह मर गया।
- फिर से पढ़ो।

22:17.838 --> 22:18.672
ठीक है।

22:18.672 --> 22:21.967
तुम ऑफ़िस में मातम फैलाना बंद कर सकती हो।
रिवर अभी के लिए ज़िंदा है।

22:23.343 --> 22:24.803
- हे भगवान।
- उसने क्या कहा?

22:24.803 --> 22:26.555
- यक़ीन नहीं होता।
- तय कर लो।

22:26.555 --> 22:30.100
- ठीक है, वह मर गया। बेहतर है?
- नहीं। मुझे बताओ क्या हो रहा है।

22:30.100 --> 22:31.935
तुमने पक्का कहा था वह मर गया।

22:31.935 --> 22:33.228
तुमने उसे दोबारा पढ़ा?

22:33.228 --> 22:37.107
हाँ। "मुझे आने में देर होगी। कार्टव्राइट की
लाश की शिनाख़्त करने में पूरी रात निकल गई।"

22:37.107 --> 22:42.154
इसने यह नहीं कहा कि कार्टव्राइट मर गया।
इसने कहा कि यह उसकी लाश की शिनाख़्त कर रहा था।

22:42.821 --> 22:44.948
ओह, कमबख़्त। क्या किसी ने पादा है? सिर्फ़...

22:44.948 --> 22:47.284
मैंने चूँ की आवाज़ सुनी थी,
लेकिन मुझे कोई महक नहीं आ रही है।

22:47.284 --> 22:48.785
मैं अभी भावनात्मक रूप से अस्थिर हूँ।

22:48.785 --> 22:50.162
यह हम सबके लिए तनावपूर्ण समय रहा है।

22:50.162 --> 22:52.539
चुप रहो, मूर्ख। जब तुम्हें लगा था कि रिवर मर गया,
तुम्हें कोई फ़र्क नहीं पड़ा था।

22:52.539 --> 22:55.083
- मुझे पीटीएसडी है।
- भाड़ में जाओ। बस भाड़ में जाओ।

22:55.083 --> 22:56.752
- मैं वेस्टएकर्स में लगभग मारा गया था।
- मैं...

22:56.752 --> 22:58.545
- तुम वहाँ से कई गालियाँ दूर थे।
- भाड़ में जाओ।

22:58.545 --> 23:00.881
- नहीं, मैं वेस्टएकर्स से ज़िंदा बचकर निकला हूँ, ठीक है?
- दुर्भाग्यवश।

23:00.881 --> 23:01.965
फिर मरा कौन?

23:01.965 --> 23:08.055
कोई जिसे उसके दादा को मारने के लिए भेजा गया था,
जिसकी शक़्ल रिवर से मिलती-जुलती थी।

23:08.055 --> 23:10.349
रिवर ने उसकी लाश पर अपना पहचानपत्र छोड़ दिया।

23:10.349 --> 23:11.975
रिवर का एक... क्या, एक हमशक़्ल है?

23:11.975 --> 23:13.894
हाँ, लेकिन अब वह बहुत ज़्यादा उसके जैसा नहीं दिख रहा है।

23:13.894 --> 23:17.314
रिवर ने उसकी ग़लत शिनाख़्त के लिए
उसका चेहरा उड़ा दिया।

23:17.314 --> 23:19.024
बढ़िया। तुम्हारे पास कोई फ़ोटो हैं?

23:19.024 --> 23:21.276
माफ़ करना, तुमने हमें यह क्यों मानने दिया
कि वह मर गया?

23:21.276 --> 23:26.740
क्योंकि वह मिशन पर गया हुआ एक एजेंट है
और हम कभी किसी एजेंट का कवर नहीं खोलते हैं।

23:30.160 --> 23:32.788
किसी एजेंट का कवर नहीं खोलते हैं!

23:32.788 --> 23:34.581
रिवर चाहता था कि पार्क सोचे वह मर गया है।

23:34.581 --> 23:35.999
तुम यही कहानी बरक़रार रख रहे हो।

23:35.999 --> 23:38.252
और तुम लोगों के मानने से कहानी को सहारा मिलता है।

23:38.919 --> 23:42.589
उम्मीद है सहानुभूति जताने वाले किसी भी व्यक्ति के सामने
तुम लोगों ने सही प्रतिक्रिया दी होगी।

23:42.589 --> 23:43.674
किसी ने नहीं जताई।

23:44.591 --> 23:47.010
ओह, कमबख़्त। मैंने उसकी माँ के पास संदेश छोड़ा था।

23:47.010 --> 23:49.930
- उन्होंने वापस फ़ोन नहीं किया?
- नहीं। अभी तक नहीं।

23:49.930 --> 23:52.516
तो बस हम ही ऐसे नहीं हैं। जानकर अच्छा लगा।

23:52.516 --> 23:54.226
ठीक है। तो वह कहाँ है?

23:54.226 --> 23:58.021
वह फ़्रांस में है, क़ातिल के उद्गम का पता लगा रहा है।

23:58.021 --> 23:59.189
फ़्रांस बड़ा है।

24:01.733 --> 24:04.820
शाबाश, वॉट्सन।
कोई इसके चार्ट पर एक सुनहरा सितारा बना दो।

24:04.820 --> 24:07.030
- तो, डेविड कैसे हैं?
- सुरक्षित है।

24:07.030 --> 24:09.533
ठीक है। हम रिवर की मदद के लिए क्या कर सकते हैं?

24:10.784 --> 24:12.119
हम उसे जाँच करने देंगे।

24:13.245 --> 24:17.457
अच्छा, ठीक है। तो वह फ़्रांस में कहाँ है?
हम यहाँ हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे रहेंगे।

24:17.457 --> 24:21.336
हाँ, हम यही करेंगे। अगर उसे मदद चाहिए होती,
तो उसने माँग ली होती।

24:21.336 --> 24:24.089
हाँ। ख़ैर, उसे उसका कंप्यूटर वापस नहीं मिलेगा।

24:49.364 --> 24:51.742
मिस्टर लैंब, मिलकर बहुत ख़ुशी हुई।

24:52.326 --> 24:54.244
मैंने बिना पूछे थोड़ी सफाई कर दी।

24:55.746 --> 24:58.457
काफ़ी सारी सफाई।
उम्मीद है आपको कोई ऐतराज़ नहीं है।

24:59.583 --> 25:01.168
यह काफ़ी बड़ा बदलाव है।

25:02.920 --> 25:04.505
तुम काफ़ी जोश में हो।

25:04.505 --> 25:07.382
ख़ैर, मुझे सक्रिय रहना अच्छा लगता है,
इसीलिए मुझे यहाँ भेजा गया था।

25:08.592 --> 25:09.843
अच्छा, सच में?

25:09.843 --> 25:12.429
"एक ज़ोरदार मैनेजर की ज़रूरत है,"
ऐसा मिस्टर व्हीलन ने कहा था।

25:12.429 --> 25:15.098
मिस्टर व्हीलन, पर... हाँ, ख़ैर, वह ग़लत नहीं है।

25:16.141 --> 25:18.352
मैं लंच करने जा रहा हूँ, मेरे साथ चलना चाहोगी?

25:19.978 --> 25:22.481
आप बहुत दयालु हैं। मैं अपना कोट ले आती हूँ।

25:24.066 --> 25:27.319
हम बाकी इमारत को
पुनर्व्यवस्थित करने के बारे में बात कर सकते हैं।

25:27.819 --> 25:28.987
हाँ, बढ़िया।

25:33.867 --> 25:36.119
मैं अंदर नहीं बैठ सकता जब उसकी हालात वैसी है।

25:36.119 --> 25:37.871
जैसा था, उसे वैसा कर दो।

25:42.626 --> 25:44.628
- चलिए।
- पहले तुम।

26:01.019 --> 26:02.771
- लंच।
- शुक्रिया।

26:05.691 --> 26:08.235
क्या मुझे चाय भी मिल सकती है, प्लीज़?
दो चम्मच चीनी के साथ।

26:12.865 --> 26:13.907
मैडम।

26:13.907 --> 26:15.075
फ़ोन उसे दो।

26:21.582 --> 26:23.333
- हैलो।
- वह एक ग़लती थी।

26:25.502 --> 26:27.337
- ख़ैर, यह अच्छी बात है, मेरे ख़्याल से।
- बिल्कुल अच्छी बात है।

26:27.337 --> 26:33.594
रॉबर्ट विंटर, एस के बिना,
एक नक़ली पहचान है जो हमने बनाई थी, तीस साल पहले।

26:34.428 --> 26:36.263
लेकिन रॉबर्ट विंटर्स नहीं।

26:37.222 --> 26:39.850
तो, रॉबर्ट विंटर्स
और वेस्टएकर्स का हमसे कोई लेना-देना नहीं है?

26:39.850 --> 26:43.103
बिल्कुल नहीं।
हमारे सिस्टम में उसका कोई अता-पता भी नहीं है।

26:43.103 --> 26:45.355
पर शुक्रिया, गीति। मतलब...

26:45.355 --> 26:49.109
हम भारी मुसीबत में पड़ जाते,
अगर यह कभी किसी के सामने आ जाता और...

26:49.109 --> 26:50.986
और इसका ग़लत मतलब निकाल लिया जाता।

26:50.986 --> 26:53.405
- शुक्रिया, मैडम।
- फ़्लाइट को फ़ोन देना।

26:54.031 --> 26:54.865
फ़्लाइट।

27:00.329 --> 27:02.080
- मैडम।
- अब तुम उसे जाने दे सकती हो।

27:03.332 --> 27:05.459
बुरा मत मानिएगा, लेकिन मैं एक आया से बढ़कर हूँ।

27:06.126 --> 27:08.212
माफ़ करना अगर तुम्हें हर घंटे काम पर

27:08.212 --> 27:10.547
संतुष्टि नहीं मिल रही है, लेकिन यही हमारा काम है।

27:10.547 --> 27:13.300
अब वापस कार्टव्राइट केस पर काम करो,
या वह भी तुम्हारे लिए बहुत छोटा है?

27:13.300 --> 27:14.468
नहीं, म...

27:27.105 --> 27:29.107
ला ब्लॉन्क रूस

27:48.418 --> 27:49.419
हैलो।

27:51.171 --> 27:52.172
हैलो।

27:55.092 --> 27:57.094
एक लाटे कॉफ़ी, प्लीज़।

28:07.354 --> 28:08.605
आप अंग्रेज़ी बोलते हैं?

28:10.107 --> 28:11.275
नहीं।

28:14.611 --> 28:17.656
एक आदमी जो... मेरे जैसा दिखता है...

28:18.448 --> 28:22.452
वह कुछ दिनों पहले यहाँ आया था।

28:23.453 --> 28:24.288
हाँ।

28:24.288 --> 28:25.706
- मैं उसे जानता हूँ।
- अच्छा?

28:26.206 --> 28:27.541
हाँ।

28:29.168 --> 28:31.753
यहाँ उसका घर है?

28:31.753 --> 28:33.255
नहीं, नहीं।

28:33.255 --> 28:35.007
लवॉन्ड में नहीं है।

28:35.007 --> 28:36.550
वह लेज़ आहबर से है।

28:36.550 --> 28:38.302
- लेज़ आहबर?
- लेज़ आहबर। हाँ।

28:39.052 --> 28:40.512
वह कहाँ है?

28:41.680 --> 28:44.808
सीधे जाओ, तीन किलोमीटर आगे, जंगल में।

28:45.559 --> 28:46.560
ठीक है।

28:48.896 --> 28:49.897
शुक्रिया।

29:11.084 --> 29:12.836
यह वही है।

29:13.795 --> 29:15.839
वह लेज़ आहबर की ओर जा रहा है।

29:15.839 --> 29:17.674
मैं उस पर नज़र रखूँगा।

29:30.270 --> 29:32.105
रहस्यमयी हालात बनाने के लिए माफ़ करना।

29:34.233 --> 29:35.609
दरअसल काफ़ी रोमांचक है।

29:35.609 --> 29:39.112
मेरे लिए क्योंकि मुझे पता नहीं अगर तुम्हें पता है,

29:39.112 --> 29:41.532
मैं... मैं पहले कभी किसी मिशन पर नहीं गया हूँ।

29:43.909 --> 29:47.371
और... मतलब, इसकी क्या ज़रूरत है?

29:47.371 --> 29:49.831
कुछ बातचीत सुर्ख़ियों से बाहर ही रहें, तो अच्छा है।

29:49.831 --> 29:50.916
सही कहा।

29:53.377 --> 29:54.962
क्या... हम कहाँ जा रहे हैं?

29:56.296 --> 29:58.841
कहीं भी। एक बस में। इससे काम बन जाएगा।

30:02.094 --> 30:03.929
रॉबर्ट विंटर्स हमारा आदमी था।

30:03.929 --> 30:07.766
हे भगवान। क्या, वह एक एजेंट था?

30:08.267 --> 30:09.893
- पूरी तरह से नहीं।
- वह एक मुख़बिर था?

30:09.893 --> 30:12.312
वह शीत युद्ध के अंत के क़रीब
बनाई गई एक कोल्ड बॉडी थी।

30:12.312 --> 30:13.772
कमबख़्त कोल्ड बॉडी क्या होता है?

30:13.772 --> 30:15.732
यह एक तैयार पहचान होती है।

30:16.358 --> 30:20.320
जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, नैशनल बीमा नंबर,

30:20.320 --> 30:22.197
बैंक अकाउंट, क्रेडिट रेटिंग।

30:22.197 --> 30:23.490
नक़ली दस्तावेज़ नहीं हैं।

30:23.490 --> 30:26.702
असली दस्तावेज़
जिन्हें आधिकारिक रास्तों के ज़रिए बरक़रार रखा जाता है।

30:26.702 --> 30:29.246
आजकल सब ऑनलाइन होता है,
लेकिन अतीत में यह बेहद आधुनिक था।

30:29.246 --> 30:31.999
माफ़ करना, तुम्हें यह कितने समय से मालूम है?
इसके बारे में तुम्हें किसने बताया?

30:31.999 --> 30:33.083
मेरे एजेंटों में से एक,

30:33.750 --> 30:36.503
- गीति रहमन ने, कुछ घंटों पहले।
- गी... मुझे नहीं...

30:36.503 --> 30:39.006
अब, मैंने उससे कहा कि वह एक ग़लती थी
और उसे इसकी जाँच नहीं करनी चाहिए।

30:39.756 --> 30:41.008
वह एक ग़लती थी।

30:41.008 --> 30:44.428
तुम्हें इसके बारे में मुझे तभी बताना चाहिए था
जब यह बात पहले सामने आई थी।

30:44.428 --> 30:46.221
और अगर मैंने बताया होता, तो तुम क्या करते?

30:47.764 --> 30:49.016
मैं प्रधानमंत्री को बता देता।

30:49.850 --> 30:54.605
मैं एक जाँच शुरू करता कि एक सामूहिक हत्यारे के पास

30:54.605 --> 30:57.024
- एमआई5 की एक पहचान कहाँ से आई।
- हाँ, मुझे लगा था कि तुम यही करोगे।

30:57.024 --> 30:59.651
- और वह विनाशकारी होता।
- यह पहले से ही विनाशकारी है, डायना।

30:59.651 --> 31:01.862
नहीं, यह नहीं है क्योंकि मैं रिकार्ड्स मिटा चुकी हूँ।

31:01.862 --> 31:04.198
हमारी इमारत से रॉबर्ट विंटर्स का एक-एक निशान

31:04.198 --> 31:05.782
- मिटाया जा चुका है।
- हे भगवान।

31:06.617 --> 31:10.621
नहीं। हम ऐसी किसी चीज़ को छुपा नहीं सकते हैं।
तुम जानती हो। इस्तांबुल के बाद से नहीं।

31:10.621 --> 31:13.624
इसीलिए हमें यह बात छुपाकर रखनी होगी।

31:13.624 --> 31:15.459
अगर बाहर किसी को इसकी भनक भी लग गई,

31:15.459 --> 31:18.670
तो गुप्त सेवा की
बची-खुची विश्वसनीयता की धज्जियाँ उड़ जाएँगी।

31:18.670 --> 31:21.340
माफ़ करना, मैं इसे छुपा नहीं सकता। मैं ऐसा नहीं करूँगा।

31:21.340 --> 31:22.841
ओह, क्लॉड।

31:29.014 --> 31:30.015
वैसे, यह क्या है?

31:30.516 --> 31:33.143
यह गीति रहमन को अलग रखने का सी एंड सी आर्डर है

31:33.143 --> 31:34.811
जिस पर आज सुबह तुमने हस्ताक्षर किए थे।

31:36.063 --> 31:38.065
जिससे यह प्रतीत होता है
कि तुम इस राज़ को दबाने में शामिल थे।

31:42.486 --> 31:43.487
हाँ, लेकिन मैं...

31:45.489 --> 31:47.491
मैंने यह पढ़ा ही नहीं था।

31:48.283 --> 31:51.578
नहीं, तुमने नहीं पढ़ा था। लेकिन तुमने हस्ताक्षर किए थे।

31:52.704 --> 31:56.583
तुमने विंटर्स दस्तावेज़ों को नष्ट करने में मदद की है।

31:57.167 --> 31:59.169
तुम यह इसलिए कर रही हो
क्योंकि यह पद मुझे मिल गया?

31:59.878 --> 32:01.922
तुम यह इसलिए कर रही हो
क्योंकि तुम्हारे बजाय यह नौकरी मुझे मिल गई?

32:01.922 --> 32:03.298
क्या यह इसी बारे में है?

32:03.298 --> 32:05.759
मैंने इसके लिए आवेदन ही नहीं दिया था।

32:05.759 --> 32:11.348
हाँ। हाँ। नहीं।
तुम जानती थी कि यह पद तुम्हें नहीं मिलेगा, है ना?

32:11.348 --> 32:13.058
और इसीलिए तुम पीछे हट गई।

32:13.934 --> 32:15.727
और उसके बावजूद, मैं फिर भी यह काम कर रही हूँ।

32:17.563 --> 32:20.691
एक गुप्त सेवा की एजेंसी चलाने में
मोटे तौर पर कुछ नहीं होता है।

32:20.691 --> 32:23.193
यह हर एक दिन बस समस्याओं को सुलझाना होता है।

32:23.193 --> 32:25.237
मुझे लगता है
यह तनाव के कारण मानसिक और भावनात्मक आघात...

32:25.237 --> 32:27.614
- मुझे परवाह नहीं है कि तुम्हें क्या लगता है।
- ...ज़्यादा है।

32:28.282 --> 32:31.118
मुझे बस वेस्टएकर्स जैसी और घटनाएँ रोकने की परवाह है।

32:32.035 --> 32:37.207
और सार्वजनिक तौर पर आत्म-आलोचना की
तुम्हारी यह ज़रूरत उसके रास्ते में आती है।

32:37.207 --> 32:40.127
हाँ, ख़ैर, बस अपनी नौकरी बचाना चाहती हो। है ना?

32:40.127 --> 32:44.339
- हाँ, क्योंकि मैं उसमें बहुत अच्छी हूँ।
- ओह, अच्छा?

32:45.507 --> 32:47.092
तुम अगले स्टॉप पर उतर सकते हो।

32:54.725 --> 32:57.227
माफ़ कीजिए, सर। मेरी मदद कर सकते हैं?

32:58.312 --> 33:03.859
मैं सिसिंगहर्स्ट... हर्स्ट की तलाश में हूँ?
पता है, वे बगीचे।

33:03.859 --> 33:06.653
अरे, नहीं। तुम ग़लत रास्ते पर हो।
वह टनब्रिज वेल्स के दूसरी तरफ़ है।

33:06.653 --> 33:09.489
तुम्हें मेन रोड पर वापस जाकर, बाईं ओर शहर में जाना होगा।

33:09.489 --> 33:11.491
तुम्हें संकेत पट्टियाँ दिखने लगेंगी।

33:11.491 --> 33:13.535
मुझे लगा था मैं यहाँ से शॉर्टकट ले रहा हूँ।

33:13.535 --> 33:15.412
नहीं। यह निजी संपत्ति है।

33:15.996 --> 33:17.164
यहाँ क्या हुआ?

33:17.915 --> 33:20.417
आप गश्त वगैरह कुछ कर रहे हैं?

33:20.417 --> 33:21.919
यहाँ एक घटना हुई थी।

33:22.711 --> 33:26.423
हे भगवान। मेरे गेस्ट हाउस में
एक महिला इसके बारे में बात कर रही थी।

33:26.423 --> 33:29.092
एक बूढ़े आदमी को गोली मारी गई थी। बहुत बुरा हुआ।

33:29.843 --> 33:31.220
वह भी ऐसी जगह में।

33:31.762 --> 33:33.847
दरअसल उसके पोते की हत्या हुई है।

33:36.016 --> 33:37.267
एक युवा ज़िंदगी।

33:38.352 --> 33:41.772
शायद और बड़ी त्रासदी है।
परिवार के लिए बहुत दुःख की बात है।

33:43.524 --> 33:44.733
अजीब वक़्त है, हँ?

33:46.109 --> 33:47.945
ठीक है, शुक्रिया। तुम्हारा दिन अच्छा रहे।

34:11.385 --> 34:12.636
हाँ?

34:12.636 --> 34:13.971
डेविड अभी भी ज़िंदा है।

34:13.971 --> 34:16.389
मैंने एक कैमरा यहाँ छोड़ दिया है, अगर वह वापस आया तो।

34:17.641 --> 34:19.434
वे कह रहे हैं कि उसका पोता मारा गया,

34:19.434 --> 34:21.978
लेकिन वह बर्ट्रांड हो सकता है।
मैं उससे संपर्क नहीं कर पा रहा हूँ।

34:21.978 --> 34:26.233
बर्ट्रांड के पासपोर्ट के
वापस फ़्रांस में आने की रिपोर्ट मिली है।

34:26.233 --> 34:28.443
मैं यहाँ उसका इंतज़ार करूँगा, जब तक कि सफाई कर रहा हूँ।

34:28.443 --> 34:32.072
अगर वह नहीं हुआ तो? वह युवा कार्टव्राइट हो सकता है।

34:32.072 --> 34:33.991
ख़ैर, अगर वह हुआ, तो मैं उसे संभाल लूँगा।

34:34.658 --> 34:36.409
तुम दूसरे निशाने को निपटाना।

34:36.409 --> 34:37.494
एक और बूढ़ा आदमी है।

34:38.328 --> 34:40.539
चलो उम्मीद करते हैं
कि वह डेविड कार्टव्राइट से कम मुसीबत हो।

34:40.539 --> 34:42.623
चलो भी, उसने उसके लिए सालों तक काम किया है।

34:42.623 --> 34:45.460
अगर उसने कार्टव्राइट के बारे में सुन लिया होगा,
तो वह आशंकित हो गया होगा।

34:45.460 --> 34:46.545
हाँ। शायद।

34:47.420 --> 34:51.550
लेकिन शायद वह भूल गया होगा।
शायद उसे यह भी नहीं मालूम हो कि उसे क्यों मरना है।

36:26.144 --> 36:29.106
मुझे सूअर का माँस और रेड वाइन की एक बोतल चाहिए।

36:29.773 --> 36:31.483
बेहतर होगा मैं कुछ ना पीऊँ।

36:31.984 --> 36:33.819
ख़ैर, फिर बस रेड वाइन की एक बोतल।

36:35.070 --> 36:36.071
शुक्रिया।

36:38.866 --> 36:41.368
पार्क में, तुम सब संभालती थी, है ना?

36:41.368 --> 36:43.954
कर्मचारियों के मामले में। रानियों में से एक थी।

36:43.954 --> 36:45.038
हाँ।

36:45.831 --> 36:48.375
अगर मुझे किसी सवाल का जवाब नहीं मालूम होता था,
मुझे पता था किससे पूछना है।

36:49.418 --> 36:52.588
स्लॉ हाउस में आना पदावनति है, है ना?

36:52.588 --> 36:56.008
मैं इसे ऐसी नज़र से नहीं देखती हूँ।
हर जगह की अपनी चुनौतियाँ होती हैं।

36:56.008 --> 37:00.637
और तुम्हें ख़ुद व्हीलन ने यहाँ भेजा था, हाँ?

37:00.637 --> 37:02.890
- मिस्टर पारदर्शिता।
- हाँ।

37:02.890 --> 37:06.935
उन्होंने पद संभालने के तुरंत बाद ही मुझे चुना था।
मेरे ख़्याल से उन्हें मुझमें कुछ दिखाई दिया था।

37:06.935 --> 37:09.021
और जब तुम हम बदमाशों को सीधा कर दोगी, फिर क्या?

37:09.021 --> 37:11.231
तुम वापस पार्क में अपने सिंहासन पर लौट जाओगी?

37:11.231 --> 37:13.609
मैं तुम लोगों को बदमाश नहीं कहूँगी।

37:13.609 --> 37:14.693
सच में?

37:15.485 --> 37:20.574
हो, मार्कस लॉन्गरिज, शर्ली डैंडर।
बिना किसी क्रम के तीन नाम चुन लिए।

37:20.574 --> 37:24.203
दरअसल, शायद बदमाश कहना काफ़ी नहीं है।

37:26.830 --> 37:28.498
और तुम्हें यह नहीं लगता

37:28.498 --> 37:31.919
कि इस समय की तुम्हारी संगति
तुम्हें ग़लत रोशनी में दिखाती है?

37:31.919 --> 37:33.003
ख़ैर, नहीं।

37:35.839 --> 37:38.091
- मैं एक अलग केस हूँ।
- पूरा भर दो।

37:40.093 --> 37:42.471
ख़ैर, मैं देख सकता हूँ
तुम ख़ुद से यह क्यों कहती हो कि तुम ख़ास हो,

37:42.471 --> 37:44.723
क्योंकि सच को मानना बहुत मुश्किल है।

37:44.723 --> 37:47.267
लेकिन मेरे ख़्याल से तुम जानती हो कि लोगों को

37:47.267 --> 37:48.852
दो कारणों से स्लॉ हाउस भेजा जाता है।

37:49.770 --> 37:53.607
एक, वे काम में बहुत बेकार होते हैं।
जो कि, जैसा तुमने कहा, स्पष्ट है कि तुम नहीं हो।

37:53.607 --> 37:55.776
मतलब, तुमने शानदार तरीके से
मेरा ऑफ़िस पुनर्व्यवस्थित कर दिया।

37:55.776 --> 38:00.489
और यह कहने के बाद, मैं चाहता हूँ
कि तुम दोबारा कभी उसके अंदर कदम भी ना रखो।

38:01.323 --> 38:04.034
और दो, उन्होंने अनजाने में किसी को नाराज़ कर दिया हो।

38:04.034 --> 38:05.118
तो, बात यह है।

38:08.455 --> 38:12.668
मैं पता लगा लूँगा कि तुम्हें मेरे पास क्यों भेजा गया

38:14.127 --> 38:16.421
और फिर तुम अपने रास्ते वापस पार्क में जा सकती हो।

38:16.421 --> 38:17.714
और बदले में,

38:18.549 --> 38:22.302
मैं चाहता हूँ तुम डेटाबेस में अपने दोस्तों को फ़ोन करो

38:22.302 --> 38:24.972
और मुझे बताओ कि उसके शानदार करियर में,

38:24.972 --> 38:27.516
डेविड कार्टव्राइट कब और क्यों फ़्रांस गया था।

38:33.689 --> 38:35.357
- ठीक है।
- हाँ।

43:02.291 --> 43:04.293
रॉबर्ट विंटर्स। धत्।

43:56.386 --> 43:57.387
दफ़ा हो जाओ!

43:58.347 --> 43:59.473
दफ़ा हो जाओ!

44:19.243 --> 44:20.244
शुक्रिया।

46:06.183 --> 46:08.185
उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू
