WEBVTT

01:25.169 --> 01:26.378
हैलो!

01:29.214 --> 01:30.883
मदद करो!

01:30.883 --> 01:32.342
कोई है?

01:47.733 --> 01:50.277
धत्! ठीक है। ठीक है, ठीक है।

01:51.361 --> 01:52.613
हाँ। हाँ।

01:54.114 --> 01:55.616
ठीक है, तुम कौन हो?

01:56.116 --> 01:57.743
मैं यहाँ क्या कर रहा हूँ?

01:57.743 --> 01:59.912
और तुमने मेरे सिर पर वार क्यों किया?

01:59.912 --> 02:01.079
हमें वह करने की ज़रूरत थी?

02:05.792 --> 02:07.169
तुम कौन हो?

02:08.419 --> 02:09.795
तुम क्या कर रहे हो?

02:11.965 --> 02:13.509
क्या तुम फ़्रेंच हो?

02:13.509 --> 02:15.636
कोई तुमसे बात करने आ रहा है।

02:16.929 --> 02:18.388
कौन? कौन मुझसे बात करने आ रहा है?

02:19.389 --> 02:21.308
धत्। ठीक है। हाँ।

02:21.808 --> 02:23.185
मुझसे बात करने कौन आ रहा है?

02:27.105 --> 02:28.398
तुमने मेरा फ़ोन लिया है?

02:29.233 --> 02:30.442
क्या तुमने... रुको, रुको!

02:32.569 --> 02:35.656
क्या तुम... कमबख़्त।

02:36.490 --> 02:37.699
धत्!

02:43.956 --> 02:45.666
धत्।

03:21.451 --> 03:23.704
मिक हेरन के उपन्यास स्पूक स्ट्रीट पर आधारित

03:29.585 --> 03:31.503
स्लो हॉर्सेज़

03:35.465 --> 03:39.094
डेविड, तुम्हारे लिए एक और कप चाय है।

03:41.013 --> 03:42.931
उम्मीद है यह वाकई कड़क होगी।

03:45.100 --> 03:47.853
चार्ल्स को इतनी हल्की चाय पसंद थी
कि मैं कहा करती थी,

03:48.687 --> 03:50.814
"क्या तुम्हें अपने दूध में थोड़ी चाय चाहिए?"

03:52.274 --> 03:53.692
तुम्हें चार्ल्स याद है?

03:55.944 --> 03:57.237
डेविड?

03:57.237 --> 03:58.405
मैंने उसे मार डाला।

03:59.364 --> 04:01.074
- रिवर को।
- नहीं।

04:01.575 --> 04:04.620
नहीं, वह कोई और था जो रिवर जैसा दिखता था। याद है?

04:06.371 --> 04:08.207
कोई और जो रिवर जैसा दिखता था?

04:10.167 --> 04:12.211
हे भगवान, मैंने क्या कर दिया है?

04:12.211 --> 04:14.755
डेविड, वह आत्मरक्षा में हुआ था।

04:16.882 --> 04:21.011
नहीं, मैंने वह रिवर के लिए किया था।

04:22.596 --> 04:24.890
उसे बचाने के लिए। रिवर को बचाने के लिए।

04:26.850 --> 04:27.893
वह कहाँ है?

04:31.230 --> 04:32.773
मेरा बच्चा कहाँ है?

04:33.899 --> 04:35.442
वह मुझे यहाँ क्यों छोड़ गया?

04:35.943 --> 04:36.944
डेविड?

04:39.321 --> 04:40.322
तुम कौन हो?

04:41.031 --> 04:42.658
मैं कैथरीन स्टैंडिश हूँ।

04:42.658 --> 04:44.535
मैं रिवर के साथ काम करती थी।

04:44.535 --> 04:47.579
और उससे पहले मैं चार्ल्स पार्टनर के लिए काम करती थी।

04:48.539 --> 04:50.499
नहीं। नहीं, तुम मुझे याद नहीं हो।

04:52.292 --> 04:53.710
तुमने कहा तुम चार्ल्स को जानती थी?

04:53.710 --> 04:55.712
- हाँ, मैं उसकी सेक्रेटरी थी।
- मैं...

04:55.712 --> 04:57.965
और फिर मैं जैकसन की सेक्रेटरी थी।

04:59.883 --> 05:00.884
वह बम।

05:02.261 --> 05:03.470
वे सारे लोग।

05:04.638 --> 05:07.474
- वे सारे बेचारे लोग।
- नहीं, डेविड। वह बम तुम्हारी ग़लती नहीं थी।

05:08.892 --> 05:10.018
डेविड।

05:14.565 --> 05:17.025
- मुझे फ़र्स्ट डेस्क से बात करनी है।
- तुम पार्क नहीं जा सकते।

05:17.025 --> 05:18.569
- रिवर वह नहीं चाहता है।
- नहीं।

05:18.569 --> 05:19.862
- मुझे हाथ मत लगाओ।
- नहीं, डेविड।

05:19.862 --> 05:22.155
- मुझे छुओ मत!
- माफ़ करना।

05:22.155 --> 05:23.991
मुझे फ़र्स्ट डेस्क से बात करनी है।

05:23.991 --> 05:26.159
मुझे उन्हें बताना है कि क्या हुआ था।

05:26.785 --> 05:28.495
- क्या होने वाला है।
- क्या होने वाला है?

05:28.495 --> 05:29.580
क्या हुआ है?

05:30.455 --> 05:31.582
वह बम।

05:32.416 --> 05:33.250
रिवर।

05:33.250 --> 05:34.334
मुझे...

05:36.420 --> 05:37.880
मैं तुमसे बात क्यों कर रहा हूँ?

05:38.672 --> 05:41.967
तुम मुझे याद हो। तुम बस एक कमबख़्त सेक्रेटरी हो।

05:42.467 --> 05:44.970
- मेरी बात फ़र्स्ट डेस्क से करवाओ।
- डेविड। डेविड, सुनो।

05:44.970 --> 05:47.472
सुनो, फ़र्स्ट डेस्क बहुत व्यस्त हैं। ठीक है?

05:47.472 --> 05:49.266
- मतलब, तुम जानते हो वह कैसा होता है।
- नहीं।

05:49.266 --> 05:52.144
वे मुझसे बात करेंगे। वे मुझसे बात करेंगे।
मैं उस कमबख़्त जगह को चलाया करता था।

05:52.144 --> 05:53.520
मैं जानती हूँ।

05:53.520 --> 05:58.650
लेकिन दिन के इस समय,
वह बर्लिन के टेलीग्राफ़ पढ़ रहे होंगे, है ना?

05:59.234 --> 06:03.280
बर्लिन? ओह, हाँ। हाँ, बिल्कुल। वह...

06:04.156 --> 06:05.324
- और वह...
- वह अनुसूची।

06:05.324 --> 06:07.618
सही कहा। और उन्हें वह सही से बनानी होगी।

06:07.618 --> 06:09.995
मतलब, मिशन पर लगे हुए एजेंट,
जो निर्देशों के इंतज़ार में हैं।

06:09.995 --> 06:11.163
हम उसमें दख़ल नहीं दे सकते।

06:11.163 --> 06:12.956
नहीं, नहीं। वह बहुत ख़तरनाक है।

06:12.956 --> 06:17.544
तो, अगर तुम मुझे इजाज़त दो,
मैं अभी तुरंत पार्क को फ़ोन करती हूँ

06:17.544 --> 06:20.797
और उसके बाद तुम्हें
सबसे पहला उपलब्ध अपॉइंटमेंट दिलवाती हूँ।

06:20.797 --> 06:21.715
तुम वह कर सकती हो?

06:22.549 --> 06:24.218
मैं एक सेक्रेटरी हूँ। मेरा यही काम है।

06:24.968 --> 06:26.053
आओ, बैठो।

06:26.720 --> 06:27.721
ठीक है।

06:29.056 --> 06:30.641
- हाँ
- यह रही तुम्हारी चाय।

06:30.641 --> 06:31.934
शुक्रिया।

06:31.934 --> 06:33.143
मैं एक मिनट में वापस आती हूँ।

06:33.143 --> 06:34.728
- तुम बहुत अच्छी हो।
- तुम्हारा स्वागत है।

06:34.728 --> 06:37.940
मुझे फ़र्स्ट डेस्क से बात करनी है।

06:37.940 --> 06:39.024
हाँ।

06:46.698 --> 06:47.824
यह मेरी ग़लती है।

06:50.994 --> 06:52.454
यह सब मेरी ग़लती है।

07:25.237 --> 07:26.738
ऊपर कौन है?

07:27.281 --> 07:28.907
आमतौर वाले कामचोर लोग।

07:28.907 --> 07:32.327
इस इमारत में सोना नीचे रहता है
और गंदगी तैरकर ऊपर पहुँच जाती है।

07:32.953 --> 07:35.205
हालाँकि, तुम्हारे पास ऊपर का ऑफ़िस है,
तो मैं अपनी बात वापस लेता हूँ।

07:35.205 --> 07:37.583
सुनो, बेवक़ूफ़, पिछले एक घंटे में,

07:37.583 --> 07:41.378
कोई उन सीढ़ियों से ऊपर गया,
जिसके जूतों की क़ीमत तुम्हारी तनख़्वाह से ज़्यादा है।

07:41.378 --> 07:42.379
कौन?

07:42.379 --> 07:44.047
ख़ैर, वह मेरी ग़लती नहीं है।

07:44.047 --> 07:45.674
मुझे पता नहीं था वह कौन है।

07:47.759 --> 07:50.304
और अगर मुझे पता होता भी,
तो भी मैं उसे रोक नहीं पाता।

07:58.395 --> 08:00.230
क्या तुम यहीं थी जब वह अंदर आई थी?

08:00.230 --> 08:02.357
नहीं, वह मेरी ग़लती नहीं है।

08:03.275 --> 08:04.902
क्या रिवर लवॉन्ड जा रहा है?

08:05.736 --> 08:07.988
कैथरीन के घर जाओ,
उससे कहो डेविड कार्टव्राइट को कहीं और ले जाए।

08:07.988 --> 08:09.948
डेविड कैथरीन के साथ है?

08:11.950 --> 08:13.285
रिवर का क्या?

08:22.586 --> 08:24.546
ख़ैर, यह अनेपक्षित है।

08:24.546 --> 08:26.715
अच्छा हुआ मेरे पास थोड़ा समय था।

08:26.715 --> 08:29.801
क्या किसी ने तुम्हें चाय या कॉफ़ी की पेशकश दी?

08:29.801 --> 08:31.845
- नहीं?
- हाँ, ख़ैर, यही अच्छा है।

08:31.845 --> 08:34.515
मुझे लगता है पानी की टंकी में कुछ मर गया है।

08:36.265 --> 08:37.476
तो, मैं क्या मदद कर सकता हूँ?

08:37.476 --> 08:38.559
मेरे ख़्याल से तुम जानते हो मैं यहाँ क्यों आई हूँ।

08:40.437 --> 08:43.649
तुम्हें अभी से स्लॉ हाउस भेज दिया गया है क्या?

08:43.649 --> 08:46.276
तुमने आख़िर ऐसा क्या किया? काम पर पीते हुए पकड़ी गई?

08:46.276 --> 08:47.778
तुम नाटक बंद कर सकते हो।

08:47.778 --> 08:49.613
मैं जानती हूँ
तुम ऐसे बेढंगे बेवक़ूफ़ नहीं हो जैसा नाटक करते हो।

08:50.197 --> 08:52.074
ख़ून की जाँच के नतीजे आ गए क्या?

08:53.158 --> 08:54.409
ख़ैर, मैं क्या कह सकता हूँ?

08:55.160 --> 08:56.411
वह मेरा एजेंट है।

08:56.411 --> 08:58.539
वह चाहता था सब सोचें कि वह मर गया

08:58.539 --> 09:00.749
और मैंने उसमें उसकी मदद की, जब तक मुझसे हो सका।

09:00.749 --> 09:04.169
वह तुम्हारा एजेंट होगा, लेकिन वह एमआई5 का एजेंट है
और वह एक क़त्ल की जगह पर उपस्थित था।

09:04.169 --> 09:06.505
शायद उसने गोली भी चलाई थी।
मैं उसे गिरफ़्तार करने वाली हूँ।

09:06.505 --> 09:07.923
ज़रूर करो।

09:07.923 --> 09:09.550
मुझे पता नहीं वह कमबख़्त कहाँ है।

09:09.550 --> 09:11.176
तो, तुम मुझे धमका सकती हो,

09:11.176 --> 09:13.053
क्योंकि तुम्हें बस यही जवाब मिलेगा।

09:13.053 --> 09:15.222
जाँच-पड़ताल में बाधा डालने के लिए
मैं तुम्हें गिरफ़्तार कर रही हूँ। उठो।

09:15.222 --> 09:16.890
नहीं, मैं यहाँ ठीक हूँ, शुक्रिया।

09:16.890 --> 09:19.226
मुझे आज पूरे दिन कोई काम नहीं करना है।

09:19.226 --> 09:20.978
ख़ैर, मैं जिन बहुत सारे डॉग्स को बुलाने वाली हूँ,

09:20.978 --> 09:22.396
वे शायद उसमें ख़लल डाल दें।

09:25.107 --> 09:26.733
ख़ैर, मैं नहीं चाहूँगा कि लोग सोचें

09:26.733 --> 09:29.611
कि उन्हें एक औरत का काम करने के लिए
कुछ आदमी भेजने पड़े।

09:30.988 --> 09:33.824
अब हथकड़ियों की ज़रूरत नहीं है। चलो भी।

09:33.824 --> 09:38.245
मैं ऐसे आदमी के साथ कोई जोखिम नहीं उठाना चाहूँगी
जो दिखने में लोगों से छेड़-छाड़ करने वाला लगता है।

09:40.831 --> 09:43.125
तुम मेरी शक़्ल के बारे में दुखदायी बातें कर रही हो।

09:43.125 --> 09:45.377
मुझे शायद मानव संसाधन को फ़ोन करना पड़े।

09:50.674 --> 09:52.634
देखो, मैं समझता हूँ तुम ग़ुस्से में क्यों हो।

09:55.053 --> 09:58.140
तुमने टैवर्नर से कहा होगा
कि रिवर मर गया

09:58.140 --> 10:01.518
और उसने ख़ुशी मनाई होगी
और अब तुम्हें वापस जाकर उसे बताना होगा

10:01.518 --> 10:03.812
कि सबसे उपद्रवी एजेंट ज़िंदा और ख़ैरियत से है

10:03.812 --> 10:05.772
और पता नहीं क्या करने के लिए लापता है।

10:06.648 --> 10:11.403
तो, उसकी भरपाई करने के लिए,
मैं तुम्हें डेविड कार्टव्राइट सौंप सकता हूँ।

10:11.403 --> 10:12.738
तुम वैसा क्यों करोगे?

10:14.406 --> 10:16.658
क्योंकि पार्क जाना आईकीया जाने जैसा लगता है।

10:16.658 --> 10:18.911
उस जगह से कभी बाहर निकल ही नहीं सकते हैं।

10:19.536 --> 10:20.913
आगे बोलो।

10:24.583 --> 10:25.667
मैं बेवक़ूफ़ लगती हूँ?

10:27.169 --> 10:32.591
पता है, तुम्हारी शक़्ल के बारे में बात करने से
मैं मुसीबत में पड़ सकता हूँ।

10:32.591 --> 10:35.677
तुम ख़ुद को गिरफ़्तार होने से बचाने के लिए
डेविड कार्टव्राइट का खुलासा कर दोगे?

10:35.677 --> 10:38.180
रिवर मेरा एजेंट है। पर कार्टव्राइट कमीना है।

10:38.180 --> 10:42.976
उसके जेल में सड़ने के विचार से मैं उत्तेजित हो जाता हूँ।

10:44.311 --> 10:45.187
वह कहाँ है?

11:00.369 --> 11:01.370
हे।

11:03.664 --> 11:04.957
हे, माफ़ करना।

11:04.957 --> 11:06.083
किसलिए?

11:06.667 --> 11:08.460
इसलिए क्योंकि मुझे पता नहीं था तुम एक डॉग हो।

11:09.336 --> 11:11.922
मतलब, ज़ाहिर है कि तुम डॉग नहीं हो।

11:13.257 --> 11:14.758
तुमने अपने पंख कहाँ छुपाए?

11:15.843 --> 11:17.219
मतलब कि तुम एक परी हो।

11:18.387 --> 11:23.725
इसलिए कि तुम यह ना सोचो
कि मैं तुम्हें सीगल या एक कौआ बुला रहा हूँ।

11:25.435 --> 11:28.313
लेकिन उन लंबी टांगों के साथ,
तुम एक फ्लैमिंगो जैसी ज़्यादा हो, है ना?

11:36.113 --> 11:37.114
हे!

11:40.742 --> 11:43.370
ख़ैर, मेरी पहले से एक गर्लफ़्रेंड है, तो तुम्हारा नुक़सान है।

11:43.871 --> 11:46.164
मैं इसे बस ऐसे ही उतार सकता हूँ, तो...

11:48.166 --> 11:49.543
तुम्हारा दोहरा नुक़सान है।

11:53.755 --> 11:54.756
- हाय।
- हाय।

12:03.807 --> 12:06.310
गीति? क्या तुम गीति हो?

12:06.310 --> 12:07.936
- तुम गीति हो? हाँ, हो।
- हाँ।

12:07.936 --> 12:09.563
नहीं, प्लीज़। प्लीज़ बैठ जाओ।

12:09.563 --> 12:11.607
बैठो। यहाँ कोई पदक्रम नहीं है।

12:12.649 --> 12:15.194
सब बराबर हैं, मैं यह सोचता हूँ अपने मन में।

12:16.028 --> 12:19.156
बात बस यह है कि डायना टैवर्नर ने
मेरे पास तुम्हारी सिफ़ारिश की थी तुम्हारे...

12:19.156 --> 12:21.366
उस कोल्ड बॉडी वाले केस पर तुम्हारे काम के लिए।

12:21.366 --> 12:23.202
और मैं तुम्हारा शुक्रिया अदा करना चाहता था।

12:23.202 --> 12:26.496
शुक्रिया। जानकर तसल्ली मिली
कि वह एक तकनीकी ख़राबी थी।

12:26.496 --> 12:28.874
हाँ। हाँ, वही थी। हाँ।

12:28.874 --> 12:30.709
लेकिन थोड़े समय के लिए हम सब थोड़ा डर गए थे।

12:30.709 --> 12:32.920
मैं किसी को बेकार में डराना नहीं चाहती थी।

12:32.920 --> 12:34.630
अरे, नहीं, नहीं। बिल्कुल ज़रूरी था।

12:34.630 --> 12:37.841
मतलब, हमें हर संभावना को टटोलना चाहिए।

12:37.841 --> 12:40.594
और बल्कि, उससे मैं सोच में पड़ गया, क्योंकि

12:40.594 --> 12:43.764
मैंने सोचा
कि हमें पुरानी फ़ाइलों की दोबारा जाँच करनी चाहिए,

12:43.764 --> 12:46.725
ताकि कोई और तकनीकी ख़राबियाँ ना हों, पता है।

12:46.725 --> 12:50.604
कोल्ड बॉडी प्रोग्राम में कोई अनियमितता ना हो।

12:51.605 --> 12:52.689
ठीक है।

12:52.689 --> 12:54.816
दरअसल मैंने उन्हें यह सुझाव दिया था।

12:55.400 --> 12:56.902
- सेकंड डेस्क को।
- अच्छा?

12:57.402 --> 13:00.364
और उन्होंने कहा
कि मैं अपनी वर्तमान भूमिका में बेहतर योगदान दे सकूँगी।

13:00.364 --> 13:01.448
अच्छा? हाँ।

13:01.448 --> 13:04.535
ख़ैर, वह एकदम सही है, ज़ाहिर है। उसके नज़रिये से।

13:05.160 --> 13:07.663
मतलब, वह लाइव ऑपरेशनों का संचालन कर रही है, है ना?

13:07.663 --> 13:11.500
और वेस्टएकर्स वाले मसले के साथ,
उसके पास इतना समय नहीं है

13:11.500 --> 13:15.963
कि ऐसी, क्या कहना चाहिए,
चिंतनशील जाँच में ध्यान दे सके।

13:16.755 --> 13:21.468
लेकिन मेरे पास समय है
और मैं चाहता हूँ कि तुम सीधे मुझे रिपोर्ट करो।

13:22.302 --> 13:23.720
मुझे बहुत ख़ुशी होगी।

13:24.471 --> 13:26.932
- ख़ुशी शायद ग़लत शब्द है।
- हाँ, शायद।

13:26.932 --> 13:29.101
- उन्हें कोई ऐतराज़ नहीं होगा, है ना?
- हाँ, वह थोड़ा...

13:29.101 --> 13:30.936
मैं किसी मुसीबत में नहीं पड़ना चाहती।

13:30.936 --> 13:33.564
नहीं, नहीं, नहीं, इसे हमारे बीच रखेंगे, मेरे ख़्याल से।

13:34.231 --> 13:36.149
अक़्लमंदी से काम लेना बहादुरी का बड़ा हिस्सा है।

13:36.149 --> 13:39.069
और तुम हमें किसी संभावित मुसीबत के बारे में
पहले से आगाह कर दोगी,

13:39.069 --> 13:41.196
जिससे बहुत मदद मिलेगी।

13:41.196 --> 13:45.659
तो अगर इसे सुगम बनाने के लिए मैं कुछ कर सकता हूँ,

13:46.285 --> 13:48.120
तो प्लीज़ मुझे ज़रूर बताना।

13:50.831 --> 13:51.915
प्लीज़, पहले तुम।

13:51.915 --> 13:54.084
- तुम पहले कभी यहाँ आई हो?
- नहीं।

13:54.084 --> 13:55.752
- तुम मॉली से मिली हो?
- नहीं।

13:56.336 --> 13:58.172
बहुत मज़ेदार है। बहुत मज़ेदार।

14:05.012 --> 14:07.097
- हैलो, मॉली।
- हैलो, नेवले।

14:09.766 --> 14:12.060
हम लोग नेवला उन लोगों को कहते हैं

14:12.060 --> 14:15.564
जो लंबे-समय की रणनीतियाँ बनाने के लिए
गेमिंग प्रोग्रामों का इस्तेमाल करते हैं।

14:15.564 --> 14:17.441
इसका यही मतलब है।

14:17.441 --> 14:20.235
मेरे लिए तुम हमेशा एक नेवले रहोगे।

14:21.028 --> 14:23.030
हाँ, मॉली, मैं फ़र्स्ट डेस्क हूँ, ठीक है?

14:23.030 --> 14:25.199
यह उचित नहीं है, है ना?

14:25.199 --> 14:28.035
- तो, कोल्ड बॉडी?
- हाँ।

14:28.035 --> 14:31.538
हाँ, गीति को लगता है कि उसे ऐसी फ़ाइल मिली है
जो वेस्टएकर्स से संबंधित हो सकती है।

14:32.497 --> 14:36.210
तो, मैं चाहता हूँ कि यह सुनिश्चित करे

14:36.210 --> 14:41.423
कि हमारी किसी कोल्ड बॉडी का इस्तेमाल
बाहर दुनिया में नहीं हो रहा है।

14:41.423 --> 14:42.674
समझ रही हो?

14:43.217 --> 14:46.637
अगर तुम्हें इसे यह जगह दिखाने में,
इसकी जो हो सके वह मदद करने में

14:46.637 --> 14:50.849
कोई ऐतराज़ ना हो, तो मैं आभारी रहूँगा।

14:54.978 --> 14:57.397
शुक्रिया। बहुत-बहुत शुक्रिया, गीति। शुक्रिया।

14:59.525 --> 15:03.195
मैं फ़र्स्ट और सेकंड डेस्क के बीच बहुत खेल देख चुकी हूँ।

15:04.029 --> 15:06.365
हाँ, मैं भी। ख़ैर, यह मज़ेदार है।

15:06.365 --> 15:09.868
यह मज़ेदार है क्योंकि तुम्हारे हिसाब से
उसमें पहले कौन आता है?

15:09.868 --> 15:14.748
पता है, जब मैं कहता हूँ फ़र्स्ट डेस्क
और फिर मैं कहता हूँ सेकंड डेस्क, तुम्हारे हिसाब से कौन...

15:14.748 --> 15:16.333
डायना टैवर्नर।

15:41.859 --> 15:42.860
नताशा!

16:17.936 --> 16:18.937
तुम कौन हो?

16:19.605 --> 16:21.356
तुम्हीं वह इंसान हो जो मुझसे बात करना चाहता था?

16:21.356 --> 16:23.984
बंदूक हमारे पास है। तो यहाँ सवाल हम पूछेंगे।

16:24.943 --> 16:26.278
ठीक है।

16:26.278 --> 16:28.697
तुम लेज़ आबर के एक व्यक्ति जैसे लगते हो।

16:28.697 --> 16:32.284
तुम्हारे पास उसकी फ़ोटो वाला पासपोर्ट है,
लेकिन तुम वह नहीं हो।

16:33.535 --> 16:34.703
तुम वहाँ क्या कर रहे थे?

16:34.703 --> 16:37.247
यह देखते हुए
कि यह बार-बार मेरी ओर वह बंदूक तानता रहता है,

16:37.247 --> 16:39.750
मैं यह मान रहा हूँ
कि तुम उस बंदे को बहुत पसंद नहीं करते थे।

16:39.750 --> 16:41.460
तो, शायद यह बंदूक नीचे रख दे जब मैं तुम्हें यह बताऊँगा

16:41.460 --> 16:44.087
कि अब वह किसी को चोट नहीं पहुँचा सकता
क्योंकि वह मर चुका है।

16:50.511 --> 16:52.054
यह बंदूक नीचे क्यों नहीं कर रहा है?

16:54.723 --> 16:56.016
वह मेरा बेटा था।

16:59.186 --> 17:00.479
वह कैसे मरा?

17:02.314 --> 17:05.108
वह मैं होने का नाटक करते हुए मेरे दादाजी के घर पहुँचा

17:05.901 --> 17:08.028
क्योंकि वह उन्हें नहाने के पानी में डुबाकर मारने वाला था।

17:08.569 --> 17:10.239
लेकिन मेरे दादाजी ने उसे गोली मार दी।

17:19.580 --> 17:21.415
उसका अंत ऐसा ही होना था।

17:22.542 --> 17:23.794
जब उसका बाप वैसा था।

17:25.878 --> 17:27.673
देखो, ठीक है।

17:30.008 --> 17:32.386
मैं एमआई5 से हूँ। ठीक है?

17:34.388 --> 17:36.223
ब्रिटिश जासूसी गुप्त सेवा से।

17:36.223 --> 17:37.474
हमें परवाह नहीं है।

17:38.475 --> 17:39.685
तुम... बस जाओ।

17:47.985 --> 17:49.236
हाँ।

17:55.742 --> 17:56.577
देखो, देखो।

17:56.577 --> 18:00.747
मुझे तुम्हारे बेटे के लिए अफ़सोस है,
लेकिन मुझे जानना है कि वह कौन था।

18:00.747 --> 18:03.125
तुम जाना चाहते थे, अब जाओ।

18:03.125 --> 18:06.044
तुम्हें वाक़ई उसे मेरी तरफ़ तानना बंद करना होगा।

18:08.088 --> 18:09.131
वे कौन हैं?

18:10.132 --> 18:11.216
उन्हें लगता है तुम बर्ट्रांड हो।

18:11.216 --> 18:14.178
ठीक है। लेकिन मैं बर्ट्रांड नहीं हूँ, है ना?
क्या तुम उन्हें यह बता सकते हो?

18:14.178 --> 18:17.181
- उन्हें ख़ुद बता दो।
- मैं... ठीक है, देखो।

18:17.181 --> 18:18.348
मेरी बात सुनो, ठीक है?

18:19.433 --> 18:21.643
तुम यह देख रहे हो? इस आदमी को देख रहे हो?

18:21.643 --> 18:23.604
जो तुम्हारे बेटे के बगल में खड़ा है?

18:24.396 --> 18:26.648
- हाँ।
- वह भी लेज़ आबर में था, है ना?

18:26.648 --> 18:27.983
- हाँ?
- हाँ।

18:27.983 --> 18:30.068
तो, तुम लंदन वाले बम के बारे में जानते हो?
जो दुकानों के बीच फटा था?

18:30.068 --> 18:31.320
वह इसने फोड़ा था।

18:31.820 --> 18:33.071
इसने बम फोड़ा था।

18:35.115 --> 18:36.617
और वह दोबारा हो सकता है।

18:37.910 --> 18:40.621
तो, तुम्हें मुझे बताना होगा कि ये लोग कौन हैं

18:40.621 --> 18:42.039
और ये मुझे कहाँ मिलेंगे।

18:47.920 --> 18:49.963
कैथरीन, मैं लुईसा हूँ। फिर से।

18:50.756 --> 18:54.051
एमा फ़्लाइट, हमारी नई मुख्य डॉग तुम्हारे पास आ रही है।

18:54.051 --> 18:56.970
वह डेविड कार्टव्राइट के पीछे है।
तुम्हें उसे वहाँ से निकालना होगा, इससे पहले कि वह...

18:58.931 --> 18:59.932
ओह, धत्।

19:06.563 --> 19:07.564
सुनिए?

19:08.273 --> 19:10.108
सुनिए? हाय।

19:10.817 --> 19:13.904
मैं वाक़ई माफ़ी चाहती हूँ,
लेकिन शायद कोई मेरा पीछा कर रहा है।

19:13.904 --> 19:17.449
क्या आप मेरे साथ सड़क के अंत तक चल सकती हैं?

19:18.450 --> 19:19.660
मुझे कोई नहीं दिख रहा।

19:20.452 --> 19:22.037
वे शायद छुप गए होंगे।

19:22.037 --> 19:24.623
मैं बस... इससे पहले मैं एक दुकान के अंदर थी
और जब मैं वापस बाहर आई,

19:24.623 --> 19:27.292
मुझे लगा वह ग़ायब हो गया है,
लेकिन फिर वह दोबारा मेरे पीछे आ गया।

19:27.960 --> 19:28.794
वह तो नहीं है, है ना?

19:30.754 --> 19:32.798
नहीं। यह बंदा बहुत... वह इससे कम उम्र का है।

19:32.798 --> 19:35.050
उसकी आँखें बहुत डरावनी हैं और वह बहुत ख़तरनाक है।

19:35.050 --> 19:37.511
ठीक है। ख़ैर, तुम्हारी किस्मत अच्छी है,
क्योंकि मैं सुरक्षा सेवा में काम करती हूँ।

19:37.511 --> 19:38.804
शुक्र है। क्या हम चल सकते हैं?

19:38.804 --> 19:41.431
- मेरा सहकर्मी इसे संभाल लेगा।
- ठीक है।

19:41.431 --> 19:42.808
- बढ़िया। शुक्रिया।
- ठीक है।

19:44.643 --> 19:47.312
- सब ठीक है?
- हाँ। हाँ।

19:47.312 --> 19:49.731
मैं बस तुम्हारी सहकर्मी से बात कर रही थी।

19:49.731 --> 19:51.859
मुझे लगा कि कोई मेरा पीछा कर रहा है,
लेकिन ऐसा नहीं है।

19:51.859 --> 19:53.026
- तो, सब...
- तुम्हें यक़ीन है?

19:53.026 --> 19:55.320
- हाँ। शुक्रिया। हद है।
- तुम जानी-पहचानी लग रही हो।

19:57.239 --> 20:00.075
गज़ब। अबला औरत को देखकर
तुम अपनी किस्मत आज़मा रहे हो?

20:00.075 --> 20:02.619
नहीं। भगवान, नहीं। नहीं।
मुझे बस लगा कि हम मिल चुके हैं। बस यही है।

20:02.619 --> 20:04.788
ठीक है। इससे पहले कि मैं तुम्हारी रिपोर्ट कर दूँ,
तुम वहीं रुक जाओ।

20:04.788 --> 20:06.081
- ठीक है?
- हाँ।

20:08.625 --> 20:09.626
तो अब तुम मेरा पीछा कर रहे हो?

20:12.713 --> 20:14.256
बस मदद करने की कोशिश कर रहा हूँ, यार।

20:19.678 --> 20:21.555
एमा फ़्लाइट। पार्क की सिक्योरिटी प्रमुख।

20:22.806 --> 20:24.266
मुझे कोई पहचान पत्र दिखाओगी, प्लीज़?

20:32.274 --> 20:34.067
- मैं क्या मदद कर सकती हूँ?
- मुझे अंदर आने दे सकती हो।

20:35.027 --> 20:36.069
तुम्हारे पास वारंट है?

20:36.069 --> 20:37.863
तुम अभी भी गुप्त सेवा की सदस्य हो,

20:37.863 --> 20:39.865
जिसका मतलब है तुम मेरे अधिकार-क्षेत्र में आती हो।

20:39.865 --> 20:41.658
जिसका मतलब है कि मुझे वारंट की ज़रूरत नहीं है।

20:41.658 --> 20:44.161
सिवाय इसके कि मैंने कुछ समय पहले त्यागपत्र दे दिया था।

20:44.161 --> 20:46.121
हाँ। ठीक-ठीक नहीं।

20:46.121 --> 20:49.458
तुमने अपना त्यागपत्र दिया था,
लेकिन वह कागज़ी कार्यवाही कहीं अटकी हुई है।

20:49.458 --> 20:51.460
मुझे याद दिलाना, तुम्हें अभी भी तनख़्वाह मिल रही है?

20:51.460 --> 20:53.086
मिल रही है, खर्च नहीं हो रही है।

20:53.086 --> 20:56.089
उससे फ़र्क नहीं पड़ता।
तुम एक कर्मचारी हो, तो दरवाज़ा खोलो।

21:06.725 --> 21:09.770
...वेस्टएकर्स की
जाँच-पड़ताल के बारे में जानकारी देने के लिए

21:09.770 --> 21:11.355
डिप्टी कमिश्नर...

21:11.355 --> 21:13.440
देख रही हूँ कि तुम अभी भी जानकारी रख रही हो।

21:13.440 --> 21:15.817
मुझे समाचार सुनने का अधिकार है।

21:15.817 --> 21:17.736
- अच्छा फ़्लैट है।
- शुक्रिया।

21:17.736 --> 21:18.987
इलाका भी शांत है।

21:19.821 --> 21:21.406
और तुम किताबें पढ़ती हो।

21:21.406 --> 21:24.368
एक अच्छी किताब के मज़े को
शोर से ज़्यादा जल्दी कुछ ख़राब नहीं करता है।

21:24.368 --> 21:26.370
सिवाय अनचाहे मेहमानों के।

21:27.996 --> 21:31.250
- मेहमानों की बात पर, वह कहाँ है?
- कौन?

21:32.709 --> 21:34.127
डेविड कार्टव्राइट।

21:34.127 --> 21:38.090
डेव... मैंने डेविड कार्टव्राइट को
20 से ज़्यादा सालों से नहीं देखा है, तो...

21:38.090 --> 21:39.800
प्लीज़ वहाँ अंदर मत जाओ।

21:40.843 --> 21:41.969
वह क्यों...

21:43.637 --> 21:46.181
मैंने तुमसे अंदर नहीं जाने को कहा था।

21:46.181 --> 21:48.350
मुझे अपने बेडरूम में अनजान लोगों का आना पसंद नहीं है।

21:49.351 --> 21:50.352
माफ़ करना।

21:52.396 --> 21:55.941
माफ़ करना, लेकिन क्या हम
किसी तरह के वेस्ट एन्ड के तमाशे में हैं?

21:55.941 --> 21:57.401
ओह, भगवान के लिए।

22:04.616 --> 22:05.951
इसमें ताला क्यों लगा है?

22:05.951 --> 22:07.327
नहीं लगा है। वह बस थोड़ा अटकता है।

22:07.327 --> 22:10.831
तुम्हें उसे थोड़े आराम से खोलना होता है,
वरना यह होता है। देखा?

22:11.498 --> 22:13.000
मैंने शायद यहाँ कुछ ज़्यादा सामान रख दिया है।

22:13.000 --> 22:15.085
देखो, तुमसे किसने कहा कि वह यहाँ है?

22:15.085 --> 22:16.170
जैकसन लैंब ने।

22:19.173 --> 22:22.009
ओह, ख़ैर, उसने तुम्हें बस
मुझे परेशान करने के लिए यहाँ भेजा होगा।

22:22.009 --> 22:23.343
हमारी दोस्ती टूट गई है।

22:24.052 --> 22:26.930
मुझे अफ़सोस है
कि तुम्हारा इस्तेमाल किया गया है, मिस फ़्लाइट।

22:26.930 --> 22:28.307
बस एक पल रुकना।

22:29.224 --> 22:31.518
डेविड को ढूँढने के लिए शुभकामनाएँ।

22:32.561 --> 22:36.231
तुम्हें उसके पोते, रिवर से पूछना चाहिए कि डेविड कहाँ है।

22:46.200 --> 22:47.743
ठीक है। ज़रा देर में वापस आता हूँ।

22:48.493 --> 22:50.829
पता है, वह बंदूक अपने पास रखना
एक अच्छा विचार हो सकता है।

22:50.829 --> 22:52.247
हर कोई एक निशाना है।

22:53.832 --> 22:57.127
वेस्टएकर्स के बाद,
हमें नहीं मालूम अगला हमला कब और कहाँ होगा।

22:59.046 --> 23:01.381
अपना हेडफ़ोन पहनो और मुँह बंद रखो।

23:02.090 --> 23:03.800
उसे बेचना अपशकुन होगा।

23:03.800 --> 23:06.220
क्रिसमस की सजावट का
अब तक लगा रहना भी अपशकुन है।

23:06.220 --> 23:08.680
सड़कों पर हथियार बनाम सजावट का अन्धविश्वास।

23:08.680 --> 23:09.681
हाँ, बिल्कुल एक जैसा है।

23:09.681 --> 23:11.850
देखो, मैं यह करना नहीं चाहता हूँ
लेकिन मेरे पास और कोई रास्ता नहीं है।

23:11.850 --> 23:13.435
कैसी का ध्यान बकाया बिलों पर जाने लगा है।

23:13.435 --> 23:16.522
- यह बहुत बड़ी मुसीबत है।
- तुम्हारी अपनी बनाई हुई है।

23:17.356 --> 23:18.941
देखो, मैं यह सुलझा लूँ तो और जुआ बंद।

23:20.734 --> 23:22.194
इस बार सच में।

23:25.489 --> 23:28.534
हाय। क्या तुम नीचे आकर मेरी मदद कर सकती हो?

23:28.534 --> 23:30.077
भाड़ में जाओ।

23:34.665 --> 23:35.791
हो को मदद चाहिए।

23:35.791 --> 23:38.502
अगर उसकी आत्महत्या में मदद नहीं है,
तो मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है।

23:40.921 --> 23:43.131
देखो, मैं अपनी वज़न उठाने वाली मशीन से
हथकड़ी से बंधा हुआ हूँ।

23:49.513 --> 23:51.765
वह अपनी वज़न उठाने वाली मशीन से
हथकड़ी से बंधा है। देखने लायक़ है।

24:01.567 --> 24:04.778
यह कोई दुर्घटना थी या हस्तमैथुन का कोई हिस्सा है?

24:05.612 --> 24:06.613
यह फ़्लाइट ने किया।

24:07.239 --> 24:08.073
उसने बढ़िया किया।

24:08.073 --> 24:10.367
मैं वजह नहीं पूछूँगी,
क्योंकि यह पक्का किसी अच्छी वजह के लिए होगा।

24:10.367 --> 24:11.869
देखो, तुम मेरी मदद करोगी या नहीं?

24:11.869 --> 24:12.995
नहीं।

24:16.957 --> 24:18.375
तुम क्या कर रहे हो?

24:20.752 --> 24:23.839
मतलब, कम से कम इसे रात भर तो यहाँ छोड़ दो,
या जब तक यह पैंट में पेशाब ना कर ले।

24:23.839 --> 24:25.007
मुझे इसकी मदद करनी होगी।

24:27.634 --> 24:29.011
नहीं, उसकी ज़रूरत नहीं है।

24:32.264 --> 24:35.184
तुम जानना चाहती हो मैं उसे क्यों छुड़ाऊँगा?

24:35.726 --> 24:38.270
मैं जानना चाहती हूँ
कि तुमने मेरे गले पर चाकू क्यों लगा रखा है।

24:38.270 --> 24:40.022
ख़ैर, यहाँ आने से पहले,

24:40.022 --> 24:44.193
मुझे 72 घंटों के लिए मेरी मर्ज़ी के ख़िलाफ़
एक कुर्सी से हथकड़ियों से बाँध दिया गया था।

24:44.776 --> 24:50.240
तो, उसके हाथ में हथकड़ियाँ देखकर मैं परेशान होता हूँ।

24:52.826 --> 24:54.578
ठीक है। समझ गई।

25:12.471 --> 25:14.056
जब तुम्हें हथकड़ियाँ लगी थीं, तब क्या हुआ था?

25:15.015 --> 25:18.477
एक आदमी ने मेरा पेट काटने की धमकी दी थी।

25:20.521 --> 25:21.980
उसके पास एक इलेक्ट्रिक...

25:24.900 --> 25:26.151
काटने का चाकू था।

25:31.532 --> 25:32.616
गज़ब।

25:34.701 --> 25:35.786
हथकड़ियों वाले भाई।

25:39.915 --> 25:43.961
मुझे छुए जाना पसंद नहीं है।

25:49.258 --> 25:50.968
क्या बकवास है।

26:03.397 --> 26:04.648
विक्टर मेरा कज़िन है।

26:05.858 --> 26:06.859
अच्छा?

26:07.860 --> 26:08.986
तुमसे मिलकर अच्छा लगा, विक्टर।

26:09.945 --> 26:11.697
यह इकलौता था जिसने तब मेरा साथ दिया

26:11.697 --> 26:14.241
जब लेज़ आबर वाले आदमी ने मुझे गर्भवती बना दिया था।

26:15.742 --> 26:16.827
मैं 17 साल की थी।

26:17.870 --> 26:19.830
और वह यह आदमी है?

26:21.290 --> 26:22.332
हाँ।

26:23.792 --> 26:25.460
फ़्रैंक हार्कनेस।

26:26.295 --> 26:29.631
हालाँकि, उसने इतने झूठ बोले थे
कि यह शायद उसका असली नाम भी ना हो।

26:31.175 --> 26:32.676
ख़ैर, उसने मुझे कभी अपने बेटे से नहीं मिलने दिया।

26:32.676 --> 26:38.682
तो, मैं वहाँ से चली गई
और मैं कभी-कभी बर्ट्रांड से मिलने वापस आती थी

26:39.558 --> 26:43.228
और वह मुझे ऐसे देखता था
जैसे मेरा कोई अस्तित्व ही नहीं था।

26:44.354 --> 26:46.940
हमने सुना कि लेज़ आबर से सब चले गए थे

26:48.775 --> 26:50.694
और यह दोबारा कभी बर्ट्रांड से नहीं मिल पाएगी।

26:52.029 --> 26:53.530
मुझे लगा कि तुम वह हो।

26:53.530 --> 26:58.410
तो, मैंने इसे फ़ोन किया, तुम्हारा पीछा किया।

26:59.203 --> 27:01.496
देखा कि फ़्रैंक तुम्हें मारने की कोशिश कर रहा था।

27:01.997 --> 27:03.207
और फिर तुमने मुझे मारा...

27:06.793 --> 27:09.463
फ़्रैंक तुम्हें मारने की कोशिश क्यों करेगा?

27:10.047 --> 27:13.717
ख़ैर, मुझे लगता है वह सबूत मिटा रहा था
और मैं बस उसके रास्ते में आ गया।

27:14.259 --> 27:15.886
और वह बमबार, उसका क्या?

27:17.137 --> 27:19.139
- ईव।
- ईव।

27:19.139 --> 27:22.851
ख़ैर, वह कोई हैरानी की बात नहीं है।
बचपन में उसके साथ जैसा बर्ताव हुआ था।

27:22.851 --> 27:26.146
उसकी नफ़रत, उसका ग़ुस्सा देखा जा सकता था।

27:26.939 --> 27:30.192
तो, तुम लेज़ आबर में रहती थी?

27:30.943 --> 27:32.236
हाँ।

27:32.236 --> 27:33.862
जब बर्ट्रांड छोटा था।

27:34.738 --> 27:35.948
क्या तुमने इसे पेंट किया था?

27:39.326 --> 27:42.829
नहीं। दूसरी लड़कियों में से एक ने किया था।

27:43.372 --> 27:44.498
दूसरी लड़कियाँ?

27:45.457 --> 27:47.084
हाँ। वे माँएँ।

27:47.084 --> 27:50.045
पता है, उनमें से कुछ रूसी थीं, एक ग्रीक थी।

27:50.045 --> 27:54.758
शायद एक इंग्लिश
और एक स्थानीय लड़की थी, मेरे ख़्याल से।

27:55.425 --> 27:59.721
वे उसके बच्चे पैदा करती हैं
और फिर वह माँओं को जाने पर मजबूर करता है

27:59.721 --> 28:00.889
क्योंकि वह...

28:01.557 --> 28:03.225
वह यही चाहता है।

28:05.811 --> 28:06.812
मैं उनसे बात करूँगा।

28:07.604 --> 28:09.648
उन्हें बता दूँगा कि तुम वह नहीं हो जो वे सोच रहे हैं।

28:09.648 --> 28:11.275
हाँ, प्लीज़।

28:13.819 --> 28:16.613
गज़ब। वे सच में तुम्हारे बेटे को पसंद नहीं करते थे, है ना?

28:16.613 --> 28:20.742
ख़ैर, बाहर जो आदमी खड़ा है,
बर्ट्रांड ने उसके बेटे को अस्पताल पहुँचा दिया था

28:20.742 --> 28:22.327
और उसकी बेटी का बलात्कार किया था।

28:22.327 --> 28:25.122
तो, हम उसकी नफ़रत के लिए उसे दोष नहीं दे सकते हैं।

28:26.248 --> 28:27.583
विक्टर उन्हें शांत कर लेगा।

28:32.671 --> 28:34.214
- धत्। भगवान।
- भागो।

28:42.222 --> 28:43.390
काफ़ी बड़ा कुत्ता है।

28:48.770 --> 28:50.230
यह वह नहीं है!

28:50.647 --> 28:51.940
यह बर्ट्रांड नहीं है!

29:02.576 --> 29:03.493
धत्।

29:53.585 --> 29:55.087
चलो भी।

30:14.439 --> 30:15.274
मिस्टर।

30:15.274 --> 30:16.775
ठीक है, भाड़ में जाओ!

30:19.444 --> 30:21.154
क्या बकवास...

30:52.519 --> 30:54.188
तुम अपना फ़ोन क्यों नहीं उठा रही हो?

30:54.897 --> 30:58.233
- वैसे तुम कैसी हो?
- वह रिवर के पास है। और मैं ठीक हूँ। शुक्रिया।

30:59.401 --> 31:01.111
लैंब ने मुझे यह क्यों नहीं बताया?

31:01.111 --> 31:02.738
तो, लैंब ने तुम्हें भेजा है?

31:02.738 --> 31:05.324
हाँ। डेविड कहाँ है?

31:05.324 --> 31:06.783
अच्छा हुआ मैंने उसकी जगह बदल दी।

31:06.783 --> 31:09.536
लैंब को उसे ढूँढने में मुश्किल से पाँच मिनट लगे थे।

31:09.536 --> 31:10.996
मतलब, वह ज़्यादातर लोगों से ज़्यादा बुद्धिमान है,

31:10.996 --> 31:13.457
पर स्पूक स्ट्रीट में वह इकलौता बुद्धिमान इंसान नहीं है।

31:13.457 --> 31:17.169
डेविड को लगता है
कि वह एक सेफ़ हाउस में फ़र्स्ट डेस्क से मिलने वाला है।

31:17.169 --> 31:18.962
- कहाँ?
- नंबर 25 में।

31:18.962 --> 31:20.756
मैं अपने पड़ोसी की बिल्ली का ख़्याल रख रही हूँ।

31:22.508 --> 31:24.510
तो, जब तुम उससे मिली थी, तब रिवर कैसा था?

31:25.552 --> 31:27.095
सब देखते हुए, वह ठीक ही है।

31:27.095 --> 31:28.347
वह तुम्हारा फ़ोन नहीं उठा रहा है।

31:28.347 --> 31:30.432
वह नहीं उठाएगा। उसने उसका सिम कार्ड निकाल दिया था।

31:31.391 --> 31:33.060
माफ़ करना कि लैंब ने तुमसे कहा कि रिवर मर गया।

31:33.060 --> 31:34.770
वह काफ़ी मुश्किल रहा होगा।

31:34.770 --> 31:36.897
हाँ, उससे मेरे सब्र का बाँध बस टूट ही गया।

31:37.439 --> 31:38.899
मैं भी शायद तुम्हारी तरह यह काम छोड़ दूँगी।

31:39.608 --> 31:41.068
तुम बहुत ऊब जाओगी।

31:42.069 --> 31:43.654
वेस्टएकर्स के क्या समाचार हैं?

31:44.321 --> 31:45.405
कुछ नहीं है।

31:45.405 --> 31:47.866
हालाँकि वे दूसरे हमलों की संभावना को
ख़ारिज नहीं कर रहे हैं।

31:48.575 --> 31:50.619
कोई अंदाज़ा
कि डेविड को मारने की कोशिश किसने की थी?

31:50.619 --> 31:52.204
बस यह कि वे फ़्रांस से आए थे।

31:53.956 --> 31:55.207
हैलो, पिंकल।

31:57.292 --> 31:58.585
तुम्हें बिल्लियों से एलर्जी है?

31:59.086 --> 32:00.671
नहीं, बस मुझे कुछ ख़ास पसंद नहीं हैं।

32:01.463 --> 32:02.798
डेविड?

32:05.467 --> 32:06.468
डेविड?

32:08.804 --> 32:09.888
डेविड?

32:10.806 --> 32:12.057
कैथरीन!

32:13.308 --> 32:15.143
पीछे का दरवाज़ा खुला है!

32:16.144 --> 32:17.396
हे भगवान।

32:28.240 --> 32:29.408
ओह, धत्।

32:30.492 --> 32:31.827
मैं रिवर से क्या कहूँगी?

32:31.827 --> 32:33.412
मैं लैंब से क्या कहूँगी?

32:34.496 --> 32:35.914
...मैं आज़ाद होऊँगा।

32:37.207 --> 32:41.795
तुम उन सालों की सज़ा भुगतोगे
जो मैंने तुम्हारी प्रणाली में क़ैद रहकर बिताए हैं।

32:44.173 --> 32:46.300
भगवान ने चाहा, तो मैं आख़िरी नहीं होऊँगा।

32:49.511 --> 32:51.388
जल्द ही मेरे भाई सामने आएँगे।

32:53.015 --> 32:54.516
मैं यहाँ...

32:54.516 --> 32:57.060
...वेस्टएकर्स शॉपिंग सेंटर के बस बाहर हूँ,

32:57.060 --> 32:58.312
जहाँ माहौल अभी भी...

32:58.312 --> 33:00.189
मेरे पास एक बुरी ख़बर है।

33:02.566 --> 33:03.859
कमबख़्त वह क्या है?

33:04.985 --> 33:07.487
यह? यह बस एक छोटा गुलदस्ता है।

33:09.239 --> 33:10.908
भाड़ में जाओ।

33:10.908 --> 33:12.576
यह एक नोज़गे गुलदस्ता है।

33:12.576 --> 33:14.870
लोग इन्हें बड़े हैजे के समय सूंघते थे

33:14.870 --> 33:17.623
ताकि लाशों की बदबू ना आए।

33:17.623 --> 33:18.916
भाड़ में जाओ।

33:20.709 --> 33:23.170
मैंने पार्क में अपने सूत्रों से बात की है

33:23.170 --> 33:27.549
और इसका कोई सबूत नहीं है
कि डेविड कार्टव्राइट कभी भी फ़्रांस गया था।

33:28.425 --> 33:29.968
तो, मेरे ख़्याल से हमारा सौदा रद्द हुआ।

33:32.346 --> 33:33.722
लगता तो यही है।

33:33.722 --> 33:35.474
लगता है मैं तुमसे पीछा नहीं छुड़ा सकता हूँ।

33:36.475 --> 33:42.189
मैंने यह ज़रूर पता लगाया है
कि उसका बैगमैन 90 के दशक की शुरुआत में वहाँ गया था।

33:43.649 --> 33:44.650
लवॉन्ड?

33:45.150 --> 33:46.360
हाँ।

33:48.028 --> 33:53.158
जाकर हो से मिलो और उससे कहना कि मैंने उसे
पता लगाने को कहा है कि तुम स्लॉ हाउस में क्यों हो।

33:53.158 --> 33:54.409
- सच में?
- ख़ैर, हाँ।

33:54.409 --> 33:55.744
हाँ, मैं नहीं चाहता तुम यहाँ रहो।

33:55.744 --> 34:00.832
और मुझे यह बताना
कि बैड सैम चैपमैन फ़्रांस गया था, उतना काफ़ी है।

34:20.268 --> 34:21.687
यह लो। क़रीब से नज़र डालो।

34:22.728 --> 34:24.231
पक्का तुमने उसे नहीं देखा है?

34:24.231 --> 34:25.732
वह यहाँ सामने ही रहता है।

34:26.233 --> 34:28.193
तेरह साल का। थोड़ी ज़्यादा उम्र का लगता है।

34:28.193 --> 34:29.862
उसका नाम केज़ेड है।

34:29.862 --> 34:31.321
तुम्हारा मतलब है केज़ी?

34:32.364 --> 34:33.489
तो तुम उसे जानते हो?

34:33.489 --> 34:35.701
इस पर निर्भर करता है
कि इसके लिए हमें कोई पैसे मिलेंगे?

34:35.701 --> 34:36.909
ख़ैर, हो सकता है।

34:37.828 --> 34:38.871
अग्रिम भुगतान के बारे में क्या ख़्याल है?

34:38.871 --> 34:40.621
मेरे पास कोई नकद नहीं है।

34:41.665 --> 34:45.210
और पता है, मुझे नहीं लगता
तुम्हारे पास मेरे लिए कोई जानकारी है।

34:45.210 --> 34:47.170
तो, हम तुम्हारे साथ एक एटीएम तक चल सकते हैं।

34:49.464 --> 34:52.467
मैं इतना बदसूरत हूँ कि चेहरे पर मार खाने से
मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा। तुम्हारा क्या?

34:58.432 --> 34:59.433
बाल शोषक।

35:01.685 --> 35:02.853
हैलो, मुसीबत।

35:03.353 --> 35:04.438
मुझे तुमसे मिलना है।

35:05.063 --> 35:06.440
लॉन्ड्री नंबर तीन।

35:06.440 --> 35:08.901
अगर मेरे पास इससे ज़्यादा ज़रूरी कोई काम हुआ तो?

35:08.901 --> 35:09.985
नहीं है।

35:11.737 --> 35:13.447
मैं बूढ़े आदमी को देख सकता हूँ।

35:14.865 --> 35:16.533
ठीक है, तो उसे मार डालो।

35:17.618 --> 35:18.702
वह अब भीड़ में है।

35:19.203 --> 35:23.624
उसे पता चलने दो कि उसका पीछा किया जा रहा है।
वह घबरा जाएगा, छुपने की कोशिश करेगा।

35:24.541 --> 35:27.127
लोगों की नज़रों से दूर उसका काम तमाम कर देना,
फिर कार्टव्राइट के पीछे जाना।

35:35.302 --> 35:36.386
डांसर ब्लेन?

35:37.638 --> 35:39.556
तुम्हारे लिए कुछ सामान है।

35:39.556 --> 35:41.517
तुम्हें किसने भेजा है?

35:41.517 --> 35:42.976
किसी ने नहीं।

35:42.976 --> 35:44.520
तुम्हें मेरे बारे में कैसे मालूम पड़ा?

35:44.520 --> 35:46.522
मैं एमआई5 से हूँ।

35:47.231 --> 35:48.440
क्या यह कोई छापा है?

35:49.191 --> 35:52.861
अगर मैं शुरुआत में ही तुम्हें बता दूँ कि मैं एमआई5 से हूँ,
तो छापा नहीं है, है ना?

35:54.071 --> 35:55.072
सही कहा।

36:12.047 --> 36:12.881
ठीक है।

36:30.566 --> 36:32.651
पता है मुझे डांसर क्यों कहते हैं?

36:33.527 --> 36:35.112
क्योंकि तुम्हें बॉलरूम डांसिंग पसंद है?

36:36.363 --> 36:41.702
और इसलिए भी कि मैं ख़तरा भांप लेता हूँ
और नाचते हुए उससे बचकर निकल जाता हूँ।

36:42.369 --> 36:46.999
अब, एक सक्रिय एमआई5 अफ़सर,
वह मुझे एक बड़ा ख़तरा नज़र आ रहा है।

36:48.709 --> 36:50.169
तुम मुझे एक बंदूक क्यों बेचना चाहते हो?

36:50.169 --> 36:51.962
- मुझे पैसे चाहिए, सही क़ीमत और जल्दी।
- तो, किसी बैंक में डाका डालो।

36:51.962 --> 36:54.256
अगर तुम्हें बंदूक नहीं चाहिए, तो कोई दिक़्क़त नहीं है।
मैं कहीं और ले जाऊँगा।

36:54.256 --> 36:56.592
नहीं, तुम नहीं जाओगे। तुम्हें पैसों की ज़रूरत है।

36:56.592 --> 36:58.218
एक डांसर होने की एक और बात भी है।

36:58.218 --> 37:00.053
तुम लोगों को पढ़ना,
उनकी हरकतों का अनुमान लगाना सीख जाते हो।

37:00.053 --> 37:01.889
और मैं बता सकता हूँ कि तुम दिल के अच्छे इंसान हो।

37:02.514 --> 37:04.391
लेकिन तुम्हारे पास कोई रास्ता नहीं बचा है।

37:13.400 --> 37:14.735
बेरेटा एम9।

37:14.735 --> 37:18.113
सिग सॉअर पी226 को पीछे छोड़कर
अमेरिकी सेना में 1985 से वर्तमान तक

37:18.113 --> 37:21.825
मुख्य हथियार बन गई।

37:25.746 --> 37:27.331
- तीन हज़ार।
- इसकी क़ीमत पाँच हज़ार है।

37:27.331 --> 37:30.375
हाँ। नहीं, मैं इसे पाँच में बेच सकता हूँ।
मुनाफ़ा ऐसे ही होता है।

37:33.086 --> 37:35.255
- ठीक है, साढ़े चार।
- तीन।

37:36.340 --> 37:37.424
- चार।
- तीन।

37:38.175 --> 37:39.635
- साढ़े तीन।
- तीन।

37:47.601 --> 37:48.977
- तीन।
- परफ़ेक्ट।

37:51.063 --> 37:52.523
बढ़िया मोल-भाव था।

38:16.213 --> 38:18.298
इस साल आ जाओ, तो अच्छा रहेगा।

38:18.298 --> 38:19.383
कोई मेरा पीछा कर रहा है।

38:20.259 --> 38:21.593
तुम कहाँ हो?

38:21.593 --> 38:23.345
उन्हें तुमसे दूर ले जा रहा हूँ।

38:24.137 --> 38:27.599
हो सकता है यह उस 13 साल वाले लड़के के
केस की वजह से हो जिस पर मैं काम कर रहा हूँ।

38:27.599 --> 38:28.517
भगोड़ा है।

38:28.517 --> 38:31.186
ग़लत लोगों की संगति में फँस गया।
मैं बस अभी ही उनमें से कुछ से मिला।

38:31.186 --> 38:33.230
- हो सकता है वही हों।
- नहीं हैं।

38:33.230 --> 38:36.692
किसी ने कल रात
डेविड कार्टव्राइट को मारने की कोशिश की।

38:36.692 --> 38:38.235
अरे, नहीं। किसने?

38:38.235 --> 38:41.363
मुझे पता नहीं, लेकिन उस बूढ़े कमीने ने
उसे एक शॉटगन से उड़ा दिया।

38:41.363 --> 38:43.866
- कोई तुम्हें ढूँढने आया?
- अभी तक नहीं।

38:44.783 --> 38:46.493
मैं आश्रय नंबर दो की तरफ़ जाता हूँ।

38:47.160 --> 38:49.413
मैं बाज़ार से धीमे घोड़ों से तुम्हारा पीछा करने को कहूँगा,

38:49.413 --> 38:51.582
अगर तुम्हारा पीछा करने वाले ने
कोई हरकत करने की कोशिश की।

39:16.899 --> 39:18.192
मुझे वापस फ़ोन करने के लिए शुक्रिया।

39:18.192 --> 39:21.278
लैंब ने फ़ोन किया था। चाहता है कि बैड सैम चैपमैन के साथ
एक मुलाक़ात के लिए हम बतौर बैकअप तैयार रहें।

39:21.278 --> 39:24.114
उसने कहा कि बाज़ार से
आश्रय नंबर दो तक उसका पीछा करना है।

39:24.114 --> 39:25.574
हाँ, वह पुराना गराज है।

39:26.366 --> 39:28.827
दरअसल, मैं ज़्यादा दूर नहीं हूँ।
ठीक है, मैं जल्द वहाँ पहुँचता हूँ।

39:28.827 --> 39:30.579
बंदूक साथ में ज़रूर से लाना।

39:30.579 --> 39:32.206
अरे, नहीं। तुम नहीं ला सकते।

39:32.873 --> 39:33.874
चुप रहो।

40:44.945 --> 40:45.946
शर्ली!

40:47.072 --> 40:48.073
शर्ली!

40:49.283 --> 40:51.743
कमबख़्त। तुम और भी ज़्यादा ध्यान खींचना चाहते हो?

40:53.787 --> 40:55.247
चैपमैन 180 मीटर आगे है।

40:57.541 --> 41:00.377
ठीक है। पीछा करने वाला कहाँ है?

41:00.377 --> 41:02.546
मुझे लगा कि मैंने उसे देखा था, लेकिन वह ग़ायब हो गया है।

41:03.130 --> 41:05.048
शायद मुझे आते देखा होगा और भाग गया।

41:05.549 --> 41:06.967
मतलब, वह टोपी यह काम कर देगी।

41:13.974 --> 41:15.017
धत्।

41:15.642 --> 41:18.145
- तुम ठीक हो?
- नहीं।

41:18.145 --> 41:19.479
कमबख़्त।

41:22.482 --> 41:23.775
कमबख़्त बकवास।

41:27.905 --> 41:29.031
तुम ठीक हो?

41:29.781 --> 41:30.782
मैं ठीक हूँ।

41:31.283 --> 41:32.284
धत्।

41:46.423 --> 41:48.050
चलो भी, चलो भी, चलो भी।

41:49.176 --> 41:50.344
मैं उससे पीछा नहीं छुड़ा पा रहा हूँ।

41:50.344 --> 41:52.429
- अबॉर्ट करो।
- नहीं, चलते रहो।

41:52.429 --> 41:54.306
- मैं वहाँ पहुँच जाऊँगा।
- ठीक है।

43:04.418 --> 43:05.669
बाहर आ जाओ, बुढ़ऊ।

43:08.172 --> 43:09.673
सब ख़त्म हो गया। चलो चलें।

44:23.830 --> 44:24.831
तुम ठीक हो?

44:27.793 --> 44:30.754
आओ, इसे उठाओ और कार में डालो।

44:32.297 --> 44:33.882
मैं लाश से निपटता हूँ।

46:00.969 --> 46:02.971
उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू
