WEBVTT

00:18.852 --> 00:22.231
- भगवान, यह क्या हुआ?
- मैंने अभी तुम्हारी जान बचाई।

00:22.231 --> 00:24.191
तुम्हारा काम तमाम होने वाला था।

00:24.191 --> 00:26.944
मैं शारीरिक रूप से सुस्त हूँ। वापस कसरत करनी पड़ेगी।

00:26.944 --> 00:28.654
क्या वह बंदा जाना-पहचाना था?

00:28.654 --> 00:31.865
नहीं। विदेशी था। एकदम पेशेवर था।

00:31.865 --> 00:34.243
वह हम चारों और एक चलती हुई गाड़ी से भिड़ा
और फिर भी भाग गया।

00:34.243 --> 00:35.410
ख़ैर, पूरे चार नहीं थे।

00:35.410 --> 00:37.913
ये दोनों बुड्ढे मिलकर एक ही होते हैं।
मुझे नहीं लगता तुम्हें गिनना भी चाहिए।

00:37.913 --> 00:39.748
- इसकी क्या समस्या है?
- सभी लोग हैं।

00:39.748 --> 00:41.333
- मुझे लवॉन्ड के बारे में बताओ।
- लवॉन्ड?

00:41.333 --> 00:45.087
हाँ, मुख्य डॉग बनने से पहले
तुम डेविड कार्टव्राइट के लिए काम करते थे।

00:45.087 --> 00:46.839
- उसने तुम्हें वहाँ भेजा था।
- ओह, भगवान।

00:49.842 --> 00:51.552
यह लेज़ आहबर के बारे में है।

00:52.928 --> 00:53.929
फ़्रेंच पेड़ों के बारे में?

00:53.929 --> 00:56.974
वह एक कंपाउंड है। उसके बारे में
किसी को कुछ पता नहीं है। वे बुरे लोग हैं।

00:57.474 --> 00:59.268
ख़तरनाक। पेशेवर क़ातिल हैं।

00:59.268 --> 01:01.395
मैं नहीं चाहता पार्क इसके आसपास भी फटके, जैकसन।

01:01.395 --> 01:04.940
मेरा ख़ुलासा हो गया है। अगर मैं पार्क गया और उन्हें बताया
कि मैंने क्या किया है, वे मुझे मार डालेंगे।

01:04.940 --> 01:06.316
क्यों? तुमने क्या किया है?

01:08.735 --> 01:10.445
मैं ऑफ़िस पहुँचकर सारी जानकारी दूँगा।

01:11.321 --> 01:12.906
ओह, हाँ। बच्चों के सामने नहीं।

01:12.906 --> 01:13.991
ठीक कहा।

02:26.396 --> 02:29.900
सिक्योरिटी ज़रूरत से कुछ ज़्यादा नहीं है?

02:29.900 --> 02:31.652
मुझे लगा था हम बस बात करने वाले हैं।

02:32.194 --> 02:33.195
तो बात करो।

02:34.029 --> 02:39.618
जहाँपनाह, मैं माफ़ी माँगने से शुरुआत करना चाहता हूँ।

02:39.618 --> 02:42.621
वेस्टएकर्स की घटना योजना के अनुसार नहीं हुई।

02:42.621 --> 02:45.082
हमारे कामकाज़ी संबंधों की अच्छी शुरुआत नहीं है।

02:45.082 --> 02:49.044
मिस्टर हार्कनेस,
मेरे देश की सुरक्षा प्रणाली में ऐसे लोग हैं

02:49.044 --> 02:50.170
जो वह कर सकते हैं जो तुम करते हो।

02:50.879 --> 02:53.507
तुम्हें यह काम सौंपने की वजह यह थी

02:53.507 --> 02:57.010
कि मुझे बताया गया था
कि तुम समझदार हो और कोई सुराग़ नहीं छोड़ते हो।

02:57.010 --> 03:01.598
ख़ैर, सामान्य हालातों में, हाँ। मैं यही करता हूँ।

03:02.349 --> 03:06.562
दुर्भाग्यवश, हालात कुछ ऐसे बन गए...

03:06.562 --> 03:07.980
मैंने तुम्हें किस चीज़ की सुपारी दी थी?

03:10.524 --> 03:11.483
एक क़त्ल की।

03:12.359 --> 03:16.446
कि वह वेस्टएकर्स की पार्किंग में एक दुर्घटना जैसा लगे।

03:16.446 --> 03:17.781
तुमने उसे उड़ा दिया।

03:17.781 --> 03:20.909
नहीं, मैंने नहीं किया। वही आधी समस्या थी।

03:20.909 --> 03:24.204
मेरी संस्था में एक कमज़ोर कड़ी थी
जिसे मुझे पहले देख लेना चाहिए था।

03:24.204 --> 03:26.039
अगली बार मैं ख़ुद ज़्यादा काम संभालूँगा।

03:26.039 --> 03:27.165
अगली बार?

03:27.165 --> 03:31.170
मैं यह अनुबंध कम पैसों में पूरा कर दूँगा।

03:31.170 --> 03:32.504
नहीं, तुम नहीं करोगे।

03:35.924 --> 03:37.134
तो...

03:40.762 --> 03:41.680
मैं यहाँ क्यों लाया गया हूँ?

03:42.681 --> 03:46.852
अगर ब्रिटिश सरकार को पता चल गया
कि वेस्टएकर्स से हमारा कुछ भी लेना-देना था,

03:46.852 --> 03:49.688
तो उससे बहुत ज़्यादा कूटनीतिक नुकसान होगा।

03:50.189 --> 03:52.482
हमें बम से जोड़ने वाले हर सुराग़ को हम मिटा देना चाहते हैं।

03:52.482 --> 03:57.029
ठीक है। कैसा रहेगा हम यह नाटक बंद कर दें, हाँ?

03:57.029 --> 03:59.406
और आप मुझे बताइए आप असल में क्या चाहते...

03:59.406 --> 04:00.908
मैं चाहता हूँ कि यह कभी हुआ ही नहीं हो।

04:01.825 --> 04:03.410
मैं उनके निशानों को मिटा देना चाहता हूँ।

04:03.410 --> 04:05.787
चलो भी। आप मुझे ख़त्म नहीं कर सकते।

04:05.787 --> 04:08.832
मैं जानता हूँ कि एक लाश को काटने में कितना शोर होता है।

04:08.832 --> 04:11.835
इसीलिए मैंने ऊपर और नीचे वाली मंज़िलें बुक कर ली हैं।

04:11.835 --> 04:13.337
ठीक है। पूरे पैसे वापस कर दूँगा।

04:14.630 --> 04:17.048
अगली पाँच सुपारियाँ मुफ़्त रहेंगी।

04:18.257 --> 04:19.760
ओह, गज़ब।

04:21.970 --> 04:24.223
दूसरे लोगों को वेस्टएकर्स के बारे में मालूम है।

04:24.223 --> 04:27.351
तुम हिल-डुल नहीं पाओगे, लेकिन पूरे समय जगे रहोगे।

04:28.227 --> 04:29.520
मुझे देखने में मज़ा आएगा।

04:30.938 --> 04:34.399
ख़ैर, मुझे मार डालो,
लेकिन इसके बारे में जानने वाले लोग अभी भी आज़ाद हैं।

04:36.401 --> 04:37.402
कौन?

04:39.071 --> 04:40.572
पूर्व-गुप्त सेवा वाले।

04:40.572 --> 04:42.282
जब तक मुझसे नाम उगलवाओगे,

04:42.282 --> 04:44.743
वे या तो छुप जाएँगे या पार्क के पास चले जाएँगे।

04:44.743 --> 04:47.204
चलो भी। मैं भी चाहता हूँ कि यह रफा-दफा हो जाए।

04:47.204 --> 04:49.540
मैं चाहता हूँ आधी रात तक वे मर चुके हों।

04:50.582 --> 04:51.959
उसके बाद तुम मेरे लिए काम करोगे।

04:52.835 --> 04:53.836
ज़रूर।

04:54.837 --> 04:58.715
मैं उन बूढ़ों को यहाँ लाकर
ख़ुद उनके टुकड़े-टुकड़े कर दूँगा।

05:44.636 --> 05:46.889
मिक हेरन के उपन्यास स्पूक स्ट्रीट पर आधारित

05:52.769 --> 05:54.688
स्लो हॉर्सेज़

06:12.664 --> 06:13.707
धत्।

06:13.707 --> 06:14.875
डॉग्स। धत्।

06:14.875 --> 06:16.001
उन्हें क्या चाहिए?

06:16.668 --> 06:19.379
शायद मैं। मैं उनके बॉस का समय ख़राब करता रहता हूँ।

06:20.506 --> 06:22.925
जल्दी से फ़ोन करो
और पता लगाओ अगर वे इमारत के अंदर हैं।

06:29.306 --> 06:30.807
क्या वे अंदर आ गए हैं?

06:30.807 --> 06:32.226
नहीं।

06:32.226 --> 06:34.228
उन्होंने दरवाज़े पर बड़े डॉग की गंध सूंघ ली।

06:34.228 --> 06:36.688
आज सुबह तुम्हीं ने मुख्य डॉग को अंदर आने दिया था।

06:36.688 --> 06:37.898
मुझे फँसाया गया था।

06:38.398 --> 06:42.402
ख़ूबसूरत औरतें मेरी इकलौती कमज़ोरी हैं,
इसीलिए तुम मेरे लिए कोई ख़तरा नहीं हो।

06:43.445 --> 06:44.571
वे बाहर ही हैं।

06:44.571 --> 06:46.990
- हो मूर्खों में सबसे बड़ा मूर्ख है।
- ठीक है।

06:48.367 --> 06:49.576
यहीं रुको।

06:49.576 --> 06:52.621
अगर वे मुझे ले गए
और फ़्लाइट ने कार्टव्राइट को नहीं पकड़ा हो,

06:52.621 --> 06:55.123
तो रिवर के वापस आने तक
उसे उनसे दूर और सुरक्षित रखना।

06:55.874 --> 06:59.628
और तुम, उम्मीद है तुमने अपना फ़्लाइट फ़ंड तैयार रखा है।

07:12.140 --> 07:13.475
- तुम ऊपर आ रही हो?
- नहीं।

07:13.475 --> 07:14.560
क्या मैं अंदर बैठ रहा हूँ?

07:14.560 --> 07:15.769
नहीं, मैंने बस किनारे खड़ी करवाई है।

07:16.353 --> 07:18.856
ख़ैर, मैं यहाँ खड़ा नहीं रह सकता। मैं भीग रहा हूँ।

07:19.898 --> 07:21.066
मैं ऊपर जा रही हूँ।

07:33.620 --> 07:35.080
तुम पहले फ़ोन कर लेती।

07:35.080 --> 07:36.248
आने की ज़हमत नहीं उठानी पड़ती।

07:36.248 --> 07:38.625
- किया था। एक बार से ज़्यादा।
- सच में?

07:41.461 --> 07:42.838
आह, हाँ। तुमने फ़ोन किया था।

07:43.589 --> 07:45.924
माफ़ करना। क्या?
तुमने बस संयोग से गाड़ी वहाँ पार्क की थी?

07:45.924 --> 07:47.885
तुमने फ़्लाइट से झूठ बोला।

07:47.885 --> 07:50.470
- हाँ।
- वह मृत आदमी एक क़ातिल था।

07:51.388 --> 07:53.974
पता है, इसीलिए जासूसी में तुम्हारा करियर बना हुआ है।

07:53.974 --> 07:56.268
अब डेविड कार्टव्राइट को कोई क्यों मारना चाहेगा?

07:56.268 --> 07:57.352
तुम उससे मिली हो?

07:57.853 --> 08:00.272
मुझे पता नहीं
तुम इस सबके लिए मुझे क्यों परेशान कर रही हो।

08:00.272 --> 08:03.650
तुम्हें यह सुनिश्चित नहीं करना चाहिए कि और बम ना फटें?

08:03.650 --> 08:05.652
रिवर कार्टव्राइट कहाँ है? और वह क्या कर रहा है?

08:05.652 --> 08:09.156
वह फ़्रांस में है, क़ातिल के सुराग़ों का पीछा कर रहा है।

08:09.156 --> 08:11.241
उससे संपर्क करने का मेरे पास कोई तरीका नहीं है।

08:11.241 --> 08:12.993
और मैं मान रही हूँ उसने अपने दादा को कहीं छुपा दिया है?

08:12.993 --> 08:16.455
ख़ैर, मैं ऐसा सोचना चाहता हूँ, लेकिन जैसा कि मैंने कहा,
मेरे पास उससे संपर्क करने का कोई तरीका नहीं है।

08:16.455 --> 08:19.416
मैंने फ़्लाइट से कहा कि वह कैथरीन स्टैंडिश के घर पर है,

08:19.416 --> 08:20.709
बस उससे पीछा छुड़ाने के लिए।

08:21.543 --> 08:22.377
क्या?

08:22.377 --> 08:25.672
क्या, उसने तुम्हें बताया नहीं, है ना?
यह अपमान की बात है।

08:25.672 --> 08:28.592
अगर दोनों में से कोई भी कार्टव्राइट सामने आए,
तो मैं सबसे पहले जानना चाहती हूँ।

08:29.927 --> 08:32.513
और मैं तुम्हें यह अपनी शराफ़त
और सच्चे दिल के कारण बताऊँगा?

08:32.513 --> 08:34.806
कैसी शराफ़त? कैसा दिल?

09:00.749 --> 09:02.125
पक्का तुम्हें चाय नहीं चाहिए?

09:02.125 --> 09:03.210
नहीं, शुक्रिया।

09:04.002 --> 09:05.003
उससे ज़्यादा कड़क कुछ?

09:08.340 --> 09:09.550
मेरा मतलब कॉफ़ी से था।

09:13.720 --> 09:15.889
वह ऐसा ही करता है। किसी को वजह नहीं मालूम।

09:16.807 --> 09:18.058
क्या किसी ने इससे पूछा है?

09:18.058 --> 09:20.477
ख़ैर, सही पल ढूँढना काफ़ी मुश्किल है।

09:21.520 --> 09:23.647
यह किसी चीज़ के बारे में
ना सोचने की कोशिश कर रहा है।

09:24.439 --> 09:27.067
क्या मैं इसे तलाश में मदद करने के लिए
बाहर नहीं भेज सकती हूँ?

09:27.067 --> 09:30.320
तुम किसी की प्रभारी नहीं हो।
इस समय तुम यहाँ काम नहीं करती हो।

09:30.320 --> 09:33.031
इस समय से क्या मतलब है तुम्हारा? मैं वापस नहीं आने वाली।

09:33.031 --> 09:37.953
ख़ैर, एक जगह खाली हो जाएगी,
क्योंकि मैं वापस पार्क जा रही हूँ।

09:49.798 --> 09:50.799
अरे!

09:52.718 --> 09:54.261
शाबाश, लॉन्गरिज।

09:59.308 --> 10:00.809
कैसा कमीना है।

10:08.734 --> 10:10.527
- वह कहाँ है?
- कैथरीन?

10:11.111 --> 10:12.821
- तुम वापस आ गई?
- नहीं।

10:12.821 --> 10:14.781
डेविड कार्टव्राइट, पता है, वह बूढ़ा हरामख़ोर,

10:14.781 --> 10:16.992
क्या वह ऊपर है या तुमने उसे फ़्रिज में बंद कर दिया है?

10:16.992 --> 10:18.243
इसने उसे खो दिया।

10:19.077 --> 10:21.580
- फ़्लाइट के पहुँचने से पहले मैंने उसकी जगह बदल दी थी।
- कहाँ?

10:21.580 --> 10:22.998
- मेरे पड़ोसी के घर पर।
- और?

10:23.874 --> 10:26.376
- वह बाहर निकल गया।
- ओह, भगवान के लिए, स्टैंडिश।

10:26.376 --> 10:29.171
पता है, अगर वह शराब की बोतल होता,
तो तुमने उसे नहीं खोया होता।

10:29.171 --> 10:33.050
वह फ़र्स्ट डेस्क से बात करना चाहता है,
तो हमें लगता है वह पार्क की ओर जा रहा है।

10:33.050 --> 10:34.593
लुईसा पास में ही है, अगर वह वहाँ पहुँचा तो।

10:34.593 --> 10:36.512
मैं और लोगों को
तलाश में शामिल करने के लिए यहाँ आई थी।

10:36.512 --> 10:39.515
अब, वह अंदर जाने के लिए पीछे का कोई दरवाज़ा
या किसी पुलिसवाले से मदद ले सकता है।

10:39.515 --> 10:41.767
हे भगवान, जैकसन, अगर उसने अपना मुँह खोला,
तो मैं मुसीबत में पड़ जाऊँगा।

10:41.767 --> 10:43.936
हाँ, हाँ। वह अपने होशो-हवास में नहीं है।

10:43.936 --> 10:45.103
वह पार्क कैसे ढूँढेगा?

10:45.103 --> 10:46.980
वह किसी खोए हुए कुत्ते की तरह
सड़कों पर घूमता फिरेगा।

10:46.980 --> 10:51.026
स्क्रैच और स्निफ़, बाहर जाओ
और आसपास के इलाके पर निगरानी रखो।

10:51.026 --> 10:53.362
- मैं उनके साथ जाती हूँ।
- क्या? ताकि तुम उसे फिर से खो दो?

10:53.904 --> 10:55.030
नहीं, शुक्रिया।

10:55.864 --> 10:56.990
ऊपर।

10:57.699 --> 10:59.618
- साथ बैठकर इसकी बात सुनो।
- क्यों?

10:59.618 --> 11:00.786
या मत सुनो।

11:25.435 --> 11:26.603
तुम देर से आए हो।

11:27.104 --> 11:28.856
मरहमपट्टी करवानी थी।

11:28.856 --> 11:30.983
- कहाँ?
- कूल्हा और कंधा।

11:31.650 --> 11:34.278
मतलब, तुम मरहमपट्टी करवाने कहाँ गए थे?

11:34.278 --> 11:35.362
डॉक्टर के पास।

11:38.866 --> 11:41.535
बर्ट्रांड के पासपोर्ट पर हलचल हो रही है,

11:41.535 --> 11:45.914
जिसका मतलब है रिवर कार्टव्राइट फ़्रांस से वापस आ रहा है।

11:48.292 --> 11:50.711
तो क्या यह डॉक्टर अपना मुँह बंद रखेगा?

11:51.336 --> 11:53.463
जब मैंने उसे छोड़ा था, उसकी आवाज़ बंद हो चुकी थी।

11:53.463 --> 11:55.465
और चैपमैन को संभाल लिया?

11:56.675 --> 11:57.676
उसके पास मदद थी।

11:58.427 --> 11:59.428
कौन था?

12:01.096 --> 12:02.097
मुझे पता नहीं।

12:05.934 --> 12:08.103
इस कंधे पर चोट लगी है?

12:11.648 --> 12:13.775
हमारे क्लाइंट बेहद नाराज़ हैं।

12:13.775 --> 12:17.738
अगर हमने शिकारों को नहीं मारा, तो हमें मार दिया जाएगा।

12:17.738 --> 12:20.157
तो तुम्हें लगता है तुम यह कर सकते हो?

12:21.325 --> 12:22.326
जी, सर।

12:27.956 --> 12:28.957
खाओ।

12:33.629 --> 12:36.798
जिन लोगों ने चैपमैन की मदद की थी,
शायद वे कार्टव्राइट की भी मदद कर रहे हैं।

12:36.798 --> 12:40.719
तो यह सुनिश्चित करना कि चैपमैन को
ख़ामोश करने से पहले, उसका मुँह खुलवा लो।

12:40.719 --> 12:42.554
मैं उसे कैसे ढूँढूँगा?

12:43.138 --> 12:44.848
वह छुप गया होगा।

12:44.848 --> 12:46.391
नहीं चाहेगा कि हम उसे पकड़ लें।

12:46.934 --> 12:48.435
वह पार्क द्वारा पकड़े जाना भी नहीं चाहेगा।

12:48.435 --> 12:50.771
चलो भी। वे बुड्ढे एक ही तरीके से काम करते हैं।

12:50.771 --> 12:53.857
एक जासूस डरने पर क्या करता है?

12:53.857 --> 12:57.736
वह अपना फ़्लाइट फ़ंड लेकर भाग जाता है।

12:59.112 --> 13:00.614
तुम्हें पता है वह कहाँ है?

13:10.791 --> 13:11.834
तो, फ़्रांस।

13:12.334 --> 13:13.919
- बस एक ही बार गए थे?
- हाँ।

13:14.545 --> 13:16.380
उसने मुझे किसी को वहाँ से निकालने के लिए भेजा था।

13:17.297 --> 13:19.424
- कोई जानकारी नहीं दी।
- क्या यह आम बात थी?

13:19.424 --> 13:22.469
- जानकारी का ना होना?
- ख़ैर, तुम जानते हो वह कैसा था।

13:22.469 --> 13:23.554
जानता हूँ।

13:24.638 --> 13:26.598
उसे बूढ़ा हरामख़ोर बुलाए जाने की एक वजह है।

13:26.598 --> 13:29.017
ख़ैर, उस समय बस हरामख़ोर कहते थे।

13:33.689 --> 13:35.065
मैंने डोवर में एक कार उठाई थी।

13:36.066 --> 13:37.442
उसने मुझसे कहा था कि उसकी छानबीन नहीं करनी है।

13:37.442 --> 13:38.569
मुझे ख़ुशी है कि मैंने नहीं की,

13:38.569 --> 13:41.321
वरना मैं कस्टम्स में जाता ही नहीं
अगर मुझे पता होता कि उस कार में क्या है।

13:42.281 --> 13:44.867
जब मैं लवॉन्ड पहुँचा, उन्होंने कार को पूरा खोल दिया।

13:45.868 --> 13:46.952
किसने?

13:48.161 --> 13:49.288
किराए के क़ातिलों ने।

14:05.679 --> 14:07.139
मैंने बस उनके मुखिया से बात की थी।

14:07.139 --> 14:08.974
अमेरिकी था। नाम नहीं बताया।

14:10.184 --> 14:11.435
डरावना बंदा था।

14:12.144 --> 14:13.228
उन्हें क्या मिला?

14:14.605 --> 14:20.360
नकद, हथियार,
सी-4 विस्फोटक, डेटोनेटर और पहचान पत्र।

14:25.407 --> 14:26.408
कोल्ड बॉडी।

14:34.791 --> 14:39.129
क्या तुम्हें उनमें से किसी के नाम याद हैं?

14:39.129 --> 14:40.881
नहीं, मैंने उन्हें इतने क़रीब से नहीं देखा था।

14:42.257 --> 14:45.802
मैं शर्त लगा सकता हूँ कि उनमें से एक रॉबर्ट विंटर्स था।

14:46.595 --> 14:47.846
जैसा कि मैंने कहा, मैंने देखा नहीं था।

14:47.846 --> 14:49.598
तुम्हें बदले में क्या मिला?

14:50.474 --> 14:51.975
तुमने किसको वहाँ से निकाला था?

14:51.975 --> 14:54.770
एक लड़की को। एक युवती थी।

14:59.942 --> 15:01.193
वह जगह बहुत बुरी थी।

15:04.071 --> 15:07.699
कुछ औरतें और बच्चे उन पागलों के आसपास रह रहे थे।

15:12.871 --> 15:14.289
वह जाना नहीं चाहती थी।

15:15.499 --> 15:17.334
भगवान ही जानता है वह क्यों रुकना चाहती थी।

15:26.677 --> 15:27.719
वह कौन थी?

15:28.470 --> 15:29.471
कोई अंदाज़ा नहीं है।

15:30.722 --> 15:32.724
वापस आते समय पूरे रास्ते वह कुछ नहीं बोली।

15:34.393 --> 15:37.020
मैं यूके में पेट्रोल भरने के लिए रुका।
वह मुझे चकमा देकर भाग गई।

15:40.566 --> 15:42.442
और कार्टव्राइट की क्या प्रतिक्रिया थी?

15:42.943 --> 15:43.944
कोई प्रतिक्रिया नहीं थी।

15:46.321 --> 15:48.991
ऐसा लगा जैसे उसने उसे स्वीकार कर लिया था,
जैसे उसे उस लड़की के भागने की उम्मीद थी।

15:49.491 --> 15:51.326
जब मैं पुरानी इमारत में पहुँचा, वह...

15:52.202 --> 15:54.204
ख़ैर, मुझे लगा था
कि वह ग़ुस्से से आग-बबूला होकर मुझे निकाल देगा।

15:54.204 --> 15:55.455
लेकिन मुझे उससे कोई ऐतराज़ नहीं...

15:55.455 --> 15:59.126
तुमने कहा कि वह फ़र्स्ट डेस्क को रिपोर्ट करना चाहता था।

15:59.126 --> 16:00.210
हाँ।

16:02.045 --> 16:03.714
नहीं, वह पार्क नहीं जा रहा है।

16:03.714 --> 16:05.841
- फ़र्स्ट डेस्क वहीं हैं।
- उसके दिमाग़ में नहीं।

16:20.439 --> 16:21.565
- माफ़ करना।
- कमबख़्त।

16:35.662 --> 16:37.372
मैं जानता हूँ। मैं जानता हूँ।

16:37.873 --> 16:40.083
ठीक है? मुझसे भागने की कोशिश कर रहे हो?

16:40.083 --> 16:41.668
- हाँ।
- ठीक है। शुक्रिया।

16:42.169 --> 16:44.254
ठीक है, जॉशुआ? तुम्हें देखकर अच्छा लगा।

16:45.214 --> 16:48.175
हाय। ठीक है। यहाँ क्या समाचार हैं, दोस्तों?

16:48.800 --> 16:51.887
यह वाक़ई बढ़िया काम है। हमें जानकारी देते रहना, ठीक है?

16:51.887 --> 16:52.971
अंदर आओ।

16:58.977 --> 17:02.022
उसके पास एक सुंदर चेहरे के अलावा कुछ नहीं है।

17:04.233 --> 17:05.233
माफ़ कीजिए?

17:10.571 --> 17:12.031
मेरा मतलब तुमसे नहीं था।

17:12.031 --> 17:14.785
हालाँकि तुम थोड़ी निराशाजनक साबित हो रही हो।

17:14.785 --> 17:16.744
- तुम वह उठाना चाहती हो?
- नहीं।

17:17.746 --> 17:20.665
तुम्हारे पूर्वाधिकारी और मेरे अलग होने की वजह,

17:21.415 --> 17:24.169
कंक्रीट से उसके दुर्भाग्यपूर्ण मिलन के अलावा,

17:25.420 --> 17:27.172
बातचीत की कमी थी।

17:30.425 --> 17:32.177
क्या तुम मुझे कुछ बताना चाहती हो?

17:35.556 --> 17:38.225
रिवर कार्टव्राइट अभी भी ज़िंदा है।
लैंब ने उसकी लाश की ग़लत शिनाख़्त की थी।

17:38.225 --> 17:39.142
हाँ।

17:39.142 --> 17:43.438
मैंने तुम्हें लैंब के बारे में आगाह किया था,
इसीलिए मैंने ख़ुद ख़ून की जाँच के नतीजों की जाँच की थी।

17:44.189 --> 17:47.359
लेकिन तुमने यह ख़ास ख़बर क्यों दबाकर रखी

17:47.359 --> 17:50.487
- कि एक मृत एजेंट असल में मृत नहीं था?
- मैं ख़बर ना देने के लिए माफ़ी चाहती हूँ।

17:50.487 --> 17:53.615
मैं लैंब से पूछताछ करके
आपके लिए कुछ जवाब तैयार रखना चाहती थी।

17:53.615 --> 17:56.326
- और वह कैसा रहा?
- मेरे ख़्याल से आप उसका जवाब जानती हैं।

17:56.326 --> 17:58.704
ख़ैर, मैंने लैंब की कहानी सुनी है।
मैं तुम्हारा संस्करण सुनना चाहती हूँ।

17:58.704 --> 18:01.957
उसने मुझे कैथरीन स्टैंडिश के पास भेजा
जहाँ डेविड कार्टव्राइट नहीं था।

18:01.957 --> 18:03.584
लैंब ऐसा ही है।

18:03.584 --> 18:05.711
तुम्हें सच बताना चाहिए था।

18:05.711 --> 18:08.589
फिर से मेरी पीठ पीछे गई,
तो तुम बाहर कर दी जाओगी।

18:09.173 --> 18:10.174
समझ गई?

18:11.717 --> 18:12.843
जी, मैडम।

18:12.843 --> 18:15.137
- कार्टव्राइट परिवार को मेरे पास लाओ।
- जी, मैडम।

18:19.266 --> 18:21.977
मेट में हमसे हमेशा सबूत का पीछा करने को कहा जाता था,
वह जहाँ भी ले जाए।

18:21.977 --> 18:24.146
अब तुम मेट में नहीं हो। तुम एमआई5 में हो।

18:24.146 --> 18:25.856
मैंने सोचा कि वही सिद्धांत यहाँ भी लागू होंगे।

18:25.856 --> 18:29.484
एमा, चाहे तुम्हें ऐसा ना लगे, मैं तुम्हें पसंद करती हूँ।

18:30.194 --> 18:33.864
हम दोनों को वही नौकरी पाने के लिए
किसी आदमी के मुक़ाबले तीन गुना मेहनत करनी पड़ी है।

18:33.864 --> 18:35.949
तो समझ लो कि मैं तुम्हारा भला चाहती हूँ,

18:35.949 --> 18:38.368
जब मैं तुमसे कहती हूँ
कि तुम्हारे इस्तीफ़ा देने पर तुम्हें मिलने वाला

18:38.368 --> 18:39.870
बर्ख़ास्तगी का मुआवज़ा,

18:39.870 --> 18:42.456
उसके मुक़ाबले कहीं ज़्यादा लाभदायक होगा
अगर मैं तुम्हें निकालती हूँ।

18:42.456 --> 18:43.916
क्या तुम अभी अपना पत्र लिखना चाहोगी?

18:43.916 --> 18:46.084
मैडम, पुरानी इमारत से फ़ोन आ रहा है।

18:49.463 --> 18:51.340
तुमने पुरानी इमारत का ज़िक्र किया था।

18:51.340 --> 18:54.801
- वह वहीं जा रहा है।
- तुम्हें लुईसा को फ़ोन करना होगा।

18:54.801 --> 18:56.261
उससे कहो कि रुक जाए।

18:56.261 --> 18:58.013
नहीं, नहीं। मैंने उसे वहाँ नहीं भेजा।

18:58.013 --> 18:59.890
तुमने मार्कस और शर्ली को भेजा था।

18:59.890 --> 19:02.184
- उन्हें फ़ोन करोगे?
- नहीं, तुम उन्हें फ़ोन करो।

19:03.101 --> 19:06.563
- मेरा फ़ोन रिवर के पास है।
- ओह, धत्। भगवान के लिए।

19:06.563 --> 19:07.814
यह लो। ले लो।

19:09.858 --> 19:12.027
- और तुम्हें यक़ीन है कि वह वही है?
- जी, मैडम।

19:12.027 --> 19:15.364
ठीक है। हम अभी वहाँ आ रहे हैं।
उसे लॉबी से जाने मत देना।

19:15.364 --> 19:16.323
ज़रूर।

19:17.074 --> 19:18.659
हम उसे यहीं रखने की पूरी कोशिश करेंगे।

19:18.659 --> 19:21.078
- क्या वह समस्या खड़ी कर रहा है?
- नहीं। वह ठीक है।

19:21.078 --> 19:22.204
वह बस उलझा हुआ है।

19:22.788 --> 19:25.207
मैंने उससे कहा कि कोई जल्द उससे बात करने आएगा।

19:25.207 --> 19:26.834
बढ़िया। हमें ज़्यादा समय नहीं लगेगा।

19:35.551 --> 19:36.969
- लुईसा।
- हाँ, हाय।

19:36.969 --> 19:39.596
- अभी भी उसका कोई नामोनिशाँ नहीं है।
- ख़ैर, नहीं होगा।

19:39.596 --> 19:41.098
हमें लगता है वह पुरानी इमारत की ओर जा रहा है।

19:41.098 --> 19:42.516
ओह, धत्।

19:42.516 --> 19:43.642
क्या?

19:49.189 --> 19:51.942
फ़्लाइट बस अभी यहाँ से गई।
शायद किसी ने उसकी रिपोर्ट की हो।

19:51.942 --> 19:55.028
नहीं... ख़ैर,
मार्कस और शर्ली तुम्हारे पास आ रहे हैं, ठीक है?

19:55.529 --> 19:56.905
ओह, हाँ। देख लिया।

19:58.448 --> 20:00.033
फ़्लाइट भी वहाँ जा रही है।

20:00.033 --> 20:02.327
रिसेप्शनिस्ट ने उन्हें फ़ोन किया होगा।

20:02.828 --> 20:04.746
- अब वह एक होटल है?
- हाँ। बेहद आलीशान।

20:04.746 --> 20:08.292
हाँ, पूछताछ वाली कोठरियाँ अब मसाज की जगह बन गई हैं।

20:08.292 --> 20:09.793
लेकिन अभी भी रूसियों से भरी हुई हैं।

20:09.793 --> 20:11.753
हाँ, ख़ैर, अगर पार्क ने हमसे पहले उसे पकड़ लिया,

20:11.753 --> 20:13.130
तो मैं जेल जाऊँगा।

20:13.130 --> 20:15.465
अगर मैंने डेविड की रक्षा नहीं की,
तो रिवर कभी मुझे माफ़ नहीं करेगा।

20:15.465 --> 20:17.384
तुम्हारी भावनाएँ या मेरी आज़ादी?

20:17.384 --> 20:19.052
परवाह नहीं करने के लिए माफ़ करना।

20:19.803 --> 20:21.513
यह देखकर अच्छा लगा कि तुम बदले नहीं हो।

20:43.368 --> 20:45.245
हमने डेविड कार्टव्राइट को ढूँढ लिया है।

20:46.079 --> 20:47.080
वह ठीक है?

20:47.581 --> 20:51.460
जहाँ तक मुझे पता है, शारीरिक रूप से वह ठीक है।
मानसिक रूप से वह पहले जैसा आदमी नहीं रहा।

20:52.085 --> 20:54.379
वह पुरानी इमारत में फ़र्स्ट डेस्क का इंतज़ार कर रहा है।

20:54.963 --> 20:56.632
यहाँ आने पर मैं ख़ुद उससे बात करूँगी।

20:56.632 --> 21:00.552
दरअसल, मेरे पास भी तुम्हारे लिए एक ख़बर है,
उसके पोते के बारे में।

21:01.178 --> 21:03.931
हाँ, मैं तुम्हें उसके बारे में बताने का इंतज़ार कर रही थी।

21:03.931 --> 21:06.183
अच्छा? ख़ैर, मैं सुनने को बेताब हूँ।

21:06.183 --> 21:07.726
चलो यह अभी करें, ठीक है?

21:17.236 --> 21:18.403
ओह, गीति।

21:18.946 --> 21:20.489
क्या मानव संसाधन को यहाँ होना चाहिए?

21:21.657 --> 21:23.200
यह मज़ेदार है।

21:23.200 --> 21:25.911
नहीं। दरअसल, मैंने गीति को
पुरालेखों की जाँच करने की अनुमति दी थी।

21:25.911 --> 21:30.082
बस यह देखने के लिए
कि कोल्ड बॉडी प्रोग्राम में और कोई गड़बड़ ना हों।

21:30.082 --> 21:33.085
लेकिन दुर्भाग्यवश, इसे एक गड़बड़ मिल गई।

21:33.085 --> 21:34.378
ऐडम लॉकहेड।

21:36.046 --> 21:38.257
यहाँ जो कुछ भी हो रहा है,
उस नाम का उससे कोई लेना-देना नहीं है।

21:38.257 --> 21:39.424
ख़ैर, मुझे ऐसा नहीं लगता।

21:39.424 --> 21:43.804
ऐडम लॉकहेड ने अपने पिछले नवीनीकरण के लिए
पासपोर्ट ऑफ़िस में यह फ़ोटो जमा की थी।

21:44.888 --> 21:47.432
यह जाना पहचाना लगता है, है ना?

21:47.432 --> 21:49.059
लॉकहेड - ऐडम

21:49.059 --> 21:50.269
- हाँ।
- ओह, भगवान।

21:50.269 --> 21:51.895
हाँ, वह मर कर लौट आया है।

21:51.895 --> 21:54.189
रिवर कार्टव्राइट की हूबहू शक़्ल है, तुम्हें नहीं लगता?

21:55.858 --> 21:59.987
कार्टव्राइट ने लाश पर अपना पहचान पत्र छोड़ा
और वह ज़रूर ऐडम लॉकहेड का ले गया होगा।

21:59.987 --> 22:01.154
मुझे यही लगता है।

22:01.154 --> 22:02.573
ख़ैर, यह सब मेल खाता है।

22:02.573 --> 22:04.366
डेविड कार्टव्राइट पर हुए हमले से एक दिन पहले

22:04.366 --> 22:06.410
ऐडम लॉकहेड फ़्रांस से इस देश में आया था।

22:06.410 --> 22:08.537
फिर डेविड के ग़ायब होने के अगले दिन
वह फ़्रांस लौट गया।

22:08.537 --> 22:11.415
तो हमारे पास एक कोल्ड बॉडी है
जो वेस्टएकर्स के लिए ज़िम्मेदार है।

22:11.415 --> 22:14.084
दूसरे ने गुप्त सेवा के
एक आला अफ़सर का क़त्ल करने की कोशिश की।

22:14.084 --> 22:17.296
भगवान ही जानता है कि इसके बाद क्या होगा।
हम इसमें पूरी तरह लिप्त हैं!

22:17.296 --> 22:19.673
गीति, इस पहचान को इंटरपोल
और डीजीएसई के पास ले जाओ।

22:20.507 --> 22:22.092
कहीं और बैठकर करो।

22:29.099 --> 22:31.518
देखो, हम यह दिखावा नहीं कर सकते
कि ये अतीत के कोई दुष्कर्म हैं

22:31.518 --> 22:33.270
और इन्हें बस रफ़ा-दफ़ा कर दें।

22:33.270 --> 22:36.315
यह अभी हो रहा है। अभी, इसी वक़्त वर्तमान में।

22:36.315 --> 22:39.526
पहला कदम, मैं डेविड कार्टव्राइट से जानकारी लूँगी
और फिर हम...

22:39.526 --> 22:40.485
नहीं।

22:40.986 --> 22:45.073
नहीं, मैं डेविड कार्टव्राइट से जानकारी लूँगा
और मैं अगले कदम तय करूँगा,

22:45.073 --> 22:47.284
जिसमें हमारे पहचान प्रोग्रामों की जाँच होगी

22:47.284 --> 22:49.119
और हमारी निरीक्षण प्रणालियों की समीक्षा होगी।

22:49.119 --> 22:51.580
जिनके नतीजों का सार्वजनिक रूप से खुलासा किया जाएगा।

22:52.080 --> 22:55.209
इतना पाखंड मत करो।

23:00.255 --> 23:01.256
मैं...

23:02.049 --> 23:04.843
पता है क्या, डायना,
मैं तुम्हें अपने शब्द वापस लेने का एक मौका दूँगा।

23:04.843 --> 23:08.096
मैं लहज़ा वापस ले लूँगी, लेकिन मेरे विचार नहीं।

23:08.805 --> 23:13.018
हमें विस्तार से जानने की ज़रूरत है कि क्या हुआ था

23:13.018 --> 23:15.687
- और अगर कोई दूसरा बम फटने वाला है...
- हाँ...

23:15.687 --> 23:18.565
...प्रबंधन के सलाहकारों को नहीं बुलाना है।

23:18.565 --> 23:21.193
अगर तुमने यह लेखा-जोखा समितियों
और पत्रकारों और जनता के सामने खोल दिया,

23:21.193 --> 23:22.277
तुम उन्हें कभी बाहर नहीं कर पाओगे।

23:22.277 --> 23:24.696
और कौन बुरा दिखाई देगा?

23:24.696 --> 23:25.864
हम!

23:25.864 --> 23:27.157
मैंने कहा कहीं और।

23:27.157 --> 23:29.034
माफ़ कीजिए, मैडम।

23:29.034 --> 23:31.036
ऐडम लॉकहेड ने वापस लंदन आने का टिकट ख़रीदा है।

23:31.036 --> 23:32.037
वह वापस आ रहा है।

24:03.402 --> 24:04.236
मैडम।

24:04.236 --> 24:07.281
फ़्लाइट, एक कार को
डेविड कार्टव्राइट को लाने के लिए जारी रखो

24:07.281 --> 24:09.116
और बाकियों को सेंट पैंक्रास भेज दो।

24:09.116 --> 24:12.870
रिवर कार्टव्राइट पैरिस से वापस आ रहा है।

24:12.870 --> 24:14.913
- जी, मैडम, हम अभी जा रहे हैं।
- माफ़ करना।

24:34.975 --> 24:35.976
माय फ़ोटोज़

24:49.031 --> 24:51.366
ठीक है। तुम दोनों अंदर जाओ और उसे ले आओ।

24:51.950 --> 24:52.951
हम क्यों?

24:53.911 --> 24:55.621
क्योंकि वह मुझसे कमबख़्त नफ़रत करता है।

25:15.140 --> 25:16.558
क्या तुम कार्टव्राइट को देख सकते हो?

25:16.558 --> 25:18.852
बस अभी पहुँचे हैं। अब अंदर जा रहे हैं।

25:26.527 --> 25:27.778
ठीक है। मैं डेविड को लाता हूँ।

25:27.778 --> 25:29.363
- नहीं, मैं लाती हूँ।
- नहीं, तुम नहीं करोगी।

25:29.363 --> 25:31.573
- तुम डॉग्स को रोको।
- मैं वह कैसे करूँगी?

25:31.573 --> 25:32.991
मुझे पता नहीं। कुछ करो।

25:32.991 --> 25:35.327
मैं यह नहीं कर सकता। उनमें से कोई मुझे पहचान सकता है।

25:42.668 --> 25:43.669
सर।

25:45.420 --> 25:46.296
माफ़ करना?

25:47.548 --> 25:48.632
चैपमैन, सर।

25:49.967 --> 25:51.426
बैड सैम। याद है?

25:55.097 --> 25:56.098
भगवान।

25:56.807 --> 25:58.475
बैड सैम।

25:58.475 --> 26:01.144
ख़ैर, तुम हमेशा मेरे लिए अच्छे थे।

26:02.396 --> 26:03.397
तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

26:03.397 --> 26:04.815
मैं चलते-चलते समझाता हूँ, सर।

26:04.815 --> 26:05.899
कहाँ चलते-चलते?

26:06.525 --> 26:08.277
मुझे फ़र्स्ट डेस्क का इंतज़ार करना है।

26:32.885 --> 26:33.886
वह क्या है?

26:34.386 --> 26:36.305
- क्या कोई घुसपैठ हुई है?
- नहीं, बस एक परीक्षा है, सर।

26:36.305 --> 26:38.390
- चलो चलें।
- नहीं, नहीं। मुझे यहाँ इंतज़ार करना है।

26:38.390 --> 26:40.601
आपको इंतज़ार नहीं करना है, सर।
मैं आपको वहाँ ले जाने आया हूँ।

26:40.601 --> 26:42.144
नहीं... किसी ने मुझे नहीं बताया कि...

26:42.728 --> 26:45.939
- क्या तुमने कभी यहाँ काम किया है?
- हाँ, आख़िरी के एक-दो साल।

26:45.939 --> 26:47.274
अंत में सब कुछ बहुत अस्त-व्यस्त था।

26:47.274 --> 26:49.651
माफ़ कीजिए, सज्जनों, यहाँ ज़रा एक पल इंतज़ार कीजिए।

26:49.651 --> 26:50.694
शुक्रिया।

26:50.694 --> 26:51.945
तुम मेरे छोड़ने से पहले चले गए थे।

26:51.945 --> 26:53.572
फ़र्स्ट डेस्क ने मुझे आपको लाने के लिए कहा है, सर।

26:53.572 --> 26:55.157
उनका ऑफ़िस यहाँ पीछे ही है।

26:55.157 --> 26:56.700
नहीं, वह नहीं है। वह पाँचवीं मंज़िल पर है।

26:56.700 --> 26:58.577
माफ़ कीजिए, लेकिन एक अलार्म बजा है।

26:58.577 --> 27:00.120
शायद कुछ भी ना हो, लेकिन हमें जाँच करनी होगी।

27:00.120 --> 27:02.289
आप सब कुछ सुलझ जाने तक यहाँ इंतज़ार करें।

27:02.289 --> 27:05.209
फ़्लाइट को यह पसंद नहीं आएगा। हमें अंदर जाना चाहिए।

27:05.209 --> 27:07.085
माफ़ कीजिए, सर, एमआई5।

27:07.085 --> 27:09.129
- हमें अभी अंदर जाना है।
- ज़रूर, हाँ। ज़रूर।

27:09.796 --> 27:11.673
- तुम यहाँ आए भी क्यों हो?
- हमें जाना होगा।

27:11.673 --> 27:13.425
- अभी!
- नहीं! मैं फ़र्स्ट डेस्क का इंतज़ार कर रहा हूँ।

27:13.425 --> 27:15.302
प्लीज़। उनके पास बस पाँच मिनट हैं।

27:15.302 --> 27:17.346
पाँच मिनट। मेरी बात सुनो, वह इंतज़ार कर रहे हैं...

27:23.894 --> 27:25.395
हम यहाँ डेविड कार्टव्राइट को लेने आए हैं।

27:30.859 --> 27:32.653
- तुम मुझे कहाँ ले जा रहे हो?
- वह आ गया।

27:32.653 --> 27:33.904
देखो, उन्होंने तुम्हारे लिए कार भेजी है।

27:33.904 --> 27:35.697
- हैलो, डेविड।
- तुम यहाँ क्या कर रही हो?

27:35.697 --> 27:37.533
- बैठ जाओ। यह हो गया।
- क्या?

27:37.533 --> 27:39.952
जब पार्क को पता चलेगा कि मैं इसे डॉग्स से दूर ले गया,
वे मेरे पीछे पड़ जाएँगे।

27:39.952 --> 27:42.287
और जब उन्हें पता चलेगा
कि मैंने फ़्रांस में क्या किया था, मेरा काम तमाम हो जाएगा।

27:42.287 --> 27:44.665
पता है, फ़्रांस में जो हुआ, वह उसकी ज़िम्मेदारी थी।

27:44.665 --> 27:46.959
लैंब, हम कहाँ जा रहे हैं?

27:46.959 --> 27:50.420
वह कमबख़्त सठिया चुका है, जैकसन, और एक दिग्गज है।
उसका रिकॉर्ड बेदाग़ है।

27:50.420 --> 27:51.713
उन्होंने मुझे निकाल दिया था, याद है?

27:51.713 --> 27:53.298
वे इसका दोष किस पर थोपेंगे?

27:53.298 --> 27:55.843
- मैं समझ नहीं पा रहा। मैं...
- तुम्हारा फ़्लाइट फ़ंड कहाँ है?

27:55.843 --> 27:57.344
- सब ठीक है।
- ऑफ़िस में।

27:57.344 --> 28:00.514
ख़ैर, हो सकता है किसी को उसका पता हो।
तुम्हें मारने की कोशिश हो रही है, याद है?

28:00.514 --> 28:01.849
ख़ैर, मैं अंदर नहीं जाऊँगा।

28:03.058 --> 28:05.519
धत्। बाहर आने के बाद मुझे फ़ोन करना।

28:34.047 --> 28:35.257
ट्रेन आ रही है।

28:38.760 --> 28:39.761
बस यहीं आगे।

29:14.838 --> 29:16.924
रास्ता दीजिए। किनारे रहिए। किनारे हटिए!

29:23.722 --> 29:25.474
माफ़ करना। किनारे हटो।

29:25.474 --> 29:26.517
हटो!

29:26.517 --> 29:28.977
माफ़ करना, प्लीज़। माफ़ करना।

29:30.938 --> 29:32.564
शायद हमारे यहाँ आने से पहले वह भाग गया।

29:32.564 --> 29:33.732
हमने उसे देख लिया होता।

29:33.732 --> 29:35.150
या वह ट्रेन पर छुपा हुआ है।

29:35.150 --> 29:36.401
जाँच करो।

29:55.796 --> 29:57.214
वह उन सीढ़ियों से नीचे गया है।

30:32.916 --> 30:36.003
अरे! हटो, हटो, हटो, हटो। बस किनारे हो जाओ।

30:36.003 --> 30:37.087
हटो, हटो!

30:43.468 --> 30:44.344
हटो! हटो!

30:52.686 --> 30:53.687
चलो।

31:14.750 --> 31:15.834
- रुको! रुको!
- हटो!

31:15.834 --> 31:17.252
हटो, हटो, हटो!

31:29.598 --> 31:30.599
धत्।

31:53.205 --> 31:54.498
हाँ, ठीक है। ख़ैर, तुम बस ढूँढते रहो।

31:54.498 --> 31:56.750
ट्रांसपोर्ट पुलिस ने उसे लंदन ब्रिज पर उतरते देखा था,
पर पकड़ से निकल गया।

31:56.750 --> 31:59.586
- तो वे सीसीटीवी की जाँच कर रहे हैं।
- वह किसी ट्रेन में चढ़ा होगा।

31:59.586 --> 32:01.255
- हाँ, लेकिन कहाँ जाने वाली?
- घर।

32:06.385 --> 32:08.720
पार्क के लोग यहाँ उसका इंतज़ार कर रहे थे।

32:09.263 --> 32:10.722
क्या उन्होंने उसे पकड़ लिया?

32:10.722 --> 32:11.890
नहीं, अभी नहीं।

32:11.890 --> 32:14.726
लेकिन मुझे उनके सिस्टम में घुसना है।

32:14.726 --> 32:16.687
पता लगाना है कि वे क्या जानते हैं। वे हमसे आगे कैसे हैं।

32:16.687 --> 32:17.896
तुम वह कैसे करोगे?

32:19.189 --> 32:21.483
ख़ैर, वैसे ही जैसे हमने कार्टव्राइट का पता निकाला था।

32:22.067 --> 32:23.443
मैं तुमसे वहीं मिलता हूँ।

32:23.443 --> 32:26.780
डेविड का पता बताने के बाद
चैपमैन के मर जाने तक मत आना।

35:40.349 --> 35:41.558
तुम कहाँ जा रहे हो?

36:02.871 --> 36:05.499
मैं ग़ायब हो जाऊँगा। तुम्हें मुझे मारने की ज़रूरत नहीं है।

36:05.499 --> 36:06.625
समझो कि मैं चला गया।

36:07.209 --> 36:08.627
नहीं, मुझे तुम्हें मारना ही होगा।

36:10.921 --> 36:15.592
यह जल्दी ख़त्म होगा या धीरे, यह इस पर निर्भर है
कि तुम मुझे बताते हो या नहीं डेविड कार्टव्राइट कहाँ है।

36:18.303 --> 36:20.806
ठीक है, ठीक है, ठीक है। क...

36:27.604 --> 36:28.814
बढ़िया।

38:45.284 --> 38:46.410
गज़ब।

39:24.031 --> 39:25.032
जाओ, जाओ।

39:32.080 --> 39:33.081
कोई नहीं है।

39:36.168 --> 39:37.377
कोई नहीं है।

39:52.893 --> 39:53.894
कोई नहीं है।

39:58.398 --> 39:59.399
कोई नहीं है।

40:17.793 --> 40:18.877
नहीं।

41:10.596 --> 41:11.680
रिवर कार्टव्राइट...

41:12.973 --> 41:14.141
मर कर लौट आया है।

41:15.434 --> 41:16.935
आख़िरकार तुमसे मिलकर अच्छा लगा।

42:27.798 --> 42:29.800
उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू
